वित्तीय संकट में गौ-शालाएं,पावंटा गौ-सेवकों ने एसडीएम चीमा के माध्यम से सीएम कों भेजा ज्ञापन 

हिमाचल प्रदेश में सभी गौशालायें इस वक्त आर्थिक संकट से जूझ रही हैँ, पावंटा साहिब के कई गौ- सेवकों ने एसडीएम के माध्यम से सीएम कों ज्ञापन भेजा

Jun 13, 2025 - 17:02
Jun 13, 2025 - 17:13
 0  32
वित्तीय संकट में गौ-शालाएं,पावंटा गौ-सेवकों ने एसडीएम चीमा के माध्यम से सीएम कों भेजा ज्ञापन 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    13-06-2025

हिमाचल प्रदेश में सभी गौशालायें इस वक्त आर्थिक संकट से जूझ रही हैँ, पावंटा साहिब के कई गौ- सेवकों ने एसडीएम के माध्यम से सीएम कों ज्ञापन भेजा है, आर्थिक वित्तीय सहयोग राशि न मिलने से गौ सेवकों में रोष हैँ और जल्द ही राहत की मांग की।

 लगातार बढ़ती महंगाई के कारण हिमाचल प्रदेश के 250 से अधिक गौसदनों में रह रहे 25 हजार से गौवंश के रखरखाव में पहले ही काफी कठिनाईयां आ रही हैं। ऐसे में गौसेवा आयोग हिमाचल प्रदेश द्वारा दी जाने वाली चारा सहयोग राशि (700 प्रति पशु प्रतिमाह) भी पिछले 3 महीनों से प्राप्त नहीं हुई है। जिस कारण अब गौशालाओं में गहन चारा संकट गहरा गया है तथा हज़ारों गौवंश भूखा मरने की कगार पर पहुंचने ही वाला है।

आगामी 1 हफ्ते के भीतर पिछली सभी लंबित सहयोग राशि समस्त गौशालाओं को जारी करने की कृपा करें। साथ ही आपकी सरकार द्वारा गौशालाओं की सहयोग राशि में जो बढ़ोतरी की गई है उसे भी अप्रैल 2025 से लागू कर तत्काल अदा की जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow