सोनालिका ट्रैक्टर इंडस्ट्री ने जिला प्रशासन ऊना को भेंट किया ट्रैक्टर,खनन निरीक्षण और कृषि गतिविधियों में होगा उपयोग

सोनालिका ट्रैक्टर इंडस्ट्री, होशियारपुर ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत शुक्रवार को जिला प्रशासन ऊना को एक डीआई-47 मॉडल ट्रैक्टर भेंट किया। इस ट्रैक्टर की अनुमानित कीमत 7.50 लाख रुपये

Jun 13, 2025 - 16:46
Jun 13, 2025 - 16:53
 0  24
सोनालिका ट्रैक्टर इंडस्ट्री ने जिला प्रशासन ऊना को भेंट किया ट्रैक्टर,खनन निरीक्षण और कृषि गतिविधियों में होगा उपयोग
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना     13-06-2025

सोनालिका ट्रैक्टर इंडस्ट्री, होशियारपुर ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत शुक्रवार को जिला प्रशासन ऊना को एक डीआई-47 मॉडल ट्रैक्टर भेंट किया। इस ट्रैक्टर की अनुमानित कीमत 7.50 लाख रुपये है।

कंपनी के एचआर मैनेजर जितेंद्र सिंह ने उपायुक्त ऊना जतिन लाल को यह ट्रैक्टर उपायुक्त कार्यालय परिसर में औपचारिक रूप से सौंपा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव एवं सीपीओ संजय सांख्यान तथा कृषि अनुसंधान उपकेंद्र अकरोट के कृषि विज्ञानी सौरभ शर्मा भी उपस्थित रहे।

उपायुक्त जतिन लाल ने कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ट्रैक्टर कृषि अनुसंधान उपकेंद्र अकरोट की विभिन्न गतिविधियों में सहायक सिद्ध होगा। साथ ही, खनन निरीक्षण जैसे प्रशासनिक कार्यों में भी यह वाहन पुलिस विभाग के लिए उपयोगी रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रशासन और औद्योगिक संस्थाओं के बीच इस प्रकार की साझेदारी से न केवल संसाधनों में वृद्धि होती है, बल्कि जनहित के कार्यों में भी नई गति मिलती है। उपायुक्त ने सोनालिका ट्रैक्टर इंडस्ट्री के इस सहयोग को सराहनीय बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow