हमीरपुर से वृदांवन जा रही HRTC बस के चालक से पंजाब में मारपीट
हमीरपुर से वृदांवन जा रही हमीरपुर डिपो के ड्राइवर से पंजाब के घनौली में सोमवार रात साढ़े 10 बजे चिह्नित ढाबे पर जाने के लिए जैसे ही यू टर्न लिया, तो दूसरी तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली के दो ड्राइवरों ने बस चालक को बस से नीचे उतारने लगे और मारपीट कर दी। ऐसे में बस में तैनात बस कंडक्टर और यात्रियों ने दोनों हमलावर चालकों को बस में ही पकड़ लिया और बस को साथ लगती पुलिस चौकी ले गए।
हमीरपुर 24 - 11 - 2026 :

जहां पुलिस चौकी में मारपीट को लेकर कोई भी एफआईआर नहीं लिखी गई और ऊपर से निगम के ड्राइवर और कंडक्टर के साथ-साथ यात्रियों के साथ भी दुव्र्यवहार किया गया। आहत होकर बस ड्राइवर कंडक्टर और यात्रियों ने रात करीब डेढ़ बजे पंजाब पुलिस मुर्दाबाद और पंजाब सरकार मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए गए। बस में करीब 50 के करीब यात्री सफर कर रहे थे।
What's Your Reaction?