शिमला की ईदगाहों में अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज

आज देशभर में ईद-उल-अजहा यानी कुर्बानी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिमला की ईदगाहों में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज की और एक दूसरे को गले लगा कर बधाई दी

Jun 7, 2025 - 20:22
 0  35
शिमला की ईदगाहों में अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     07-06-2025

आज देशभर में ईद-उल-अजहा यानी कुर्बानी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिमला की ईदगाहों में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज की और एक दूसरे को गले लगा कर बधाई दी। 

शिमला के रुलदुभट्टा स्थित ईदगाह में भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए और ईद-उल-अजहा के पर्व पर नमाज अदा की। इस मौके पर मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने कहा कि ईद-उल-अजहा का पर्व कुर्बानी के लिए जाना जाता है और देश के लिए कुर्बानी या शहादत देने के लिए मुस्लिम समुदाय हमेशा तैयार है। 

यही संदेश ईद-उल-अजहा के पर्व पर दिया जाता है। अगर संविधान को बचाने और देश की एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए कुर्बानी भी देनी पड़े तो उसके लिए मुस्लिम समुदाय हमेशा तैयार रहता है।आज के दिन जानवरों की कुर्बानी दी जाती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow