शिमला पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई जारी, तीन युवकों के कब्जे से 6.910 ग्राम चिट्टा बरामद

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं शिमला में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार

Nov 16, 2025 - 16:59
 0  27
शिमला पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई जारी, तीन युवकों के कब्जे से 6.910 ग्राम चिट्टा बरामद
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    16-11-2025

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं शिमला में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चिट्टा बरामद किया है। 

आरोपियों में दो हरियाणा के अम्बाला जिला के रहने वाले हैं। शनिवार शाम एसआईयू शिमला के एएसआई सुशील कुमार नियमित गश्त और जांच के लिए लोअर खलीनी स्थित वर्मा कॉटेज के पास फौजी शॉप क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें संदिग्ध गतिविधि दिखी और मौके पर पकड़े गए तीन युवकों की तलाशी लेने पर 6.910 ग्राम चिट्टा बरामद हुई।

आरोपियों की पहचान रजत कुमार (30) औऱ दूसरा शुभम घई (29) जिला अंबाला (हरियाणा) के रहने वाले हैं। तीसरा आरोपी कमलेश वर्मा (25)  रामपुर, जिला शिमला का रहने वाला है। पुलिस ने तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशा कहां से लेकर आए थे और किसे सप्लाई करने वाले थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow