शिमला  के रामपुर क्षेत्र में18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,जांच में जुटी पुलिस 

शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवती को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित

Feb 7, 2026 - 12:32
 0  19
शिमला  के रामपुर क्षेत्र में18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,जांच में जुटी पुलिस 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    07-02-2026

शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवती को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार खनेरी अस्पताल से गुरुवार को सूचना मिली थी कि एक युवती को उपचार के लिए लाया गया था, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना रामपुर के एसएचओ पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। 

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवती अपने क्वार्टर में अकेली थी। शाम करीब 4:30 बजे जब ट्यूशन पढ़ने आने वाले बच्चे उसके कमरे पर पहुंचे तो उन्होंने खिड़की से देखा कि युवती छत के पंखे से लटकी हुई है। 

इसके बाद आसपास के लोगों ने वेंटिलेटर की ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया और युवती को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा शव का निरीक्षण परिजनों की मौजूदगी में किया गया। जांच के दौरान शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए, केवल गर्दन पर फंदे का निशान मिला। 

पुलिस ने मौके से मिला दुपट्टा कब्जे में लेकर आवश्यक साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट या अन्य संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने भी किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow