शिमला में सुक्खू सरकार के ख़िलाफ़ भाजपा का धरना प्रदर्शन, सरकार को 10 गारंटी को लेकर घेरा
शिमला में बीजेपी ने कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ धरना प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला के अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ बोलकर सत्ता हासिल की
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 10-04-2026
शिमला में बीजेपी ने कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ धरना प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला के अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ बोलकर सत्ता हासिल की। जनता को बड़ी बड़ी गारंटी दी गई, लेकिन सरकार इन गारंटी को पूरा करने में असफल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मिशन रिपीट की बात कर रही है, जो कभी पूरी नहीं होगी।
केशव चौहान ने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपए देने, 300 यूनिट तक मुफ़्त बिजली देने और पांच लाख रोज़गार जैसी गारंटी पूरी नहीं की गई। वहीं, प्यार सिंह कंवर ने कांग्रेस सरकार और शिमला ग्रामीण के हालात पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। सड़कें बदहाल हैं।
पेयजल व्यवस्था चरमरा चुकी है और स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से फेल हो चुकी हैं, लेकिन सरकार और उनके मंत्री मस्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार केवल बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन धरातल पर उसकी परफॉर्मेंस शून्य है कंवर ने कहा कि प्रदेश से लेकर शिमला ग्रामीण तक ‘मित्रों का राज’ चल रहा है, जहां विकास नहीं बल्कि पक्षपात की राजनीति हो रही है।
प्यार सिंह कंवर ने कटाक्ष करते हुए कहा कि संभव है कि शिमला ग्रामीण के विधायक मुख्यमंत्री की ‘मित्र सूची’ में नहीं आते हों, इसलिए उनके क्षेत्र के काम रुके हुए हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र की बदहाली की जिम्मेदारी विधायक से नहीं टाली जा सकती।
What's Your Reaction?




