राम मंदिर हॉल निकाह विवाद : हिंदू संगठनों के चेतावनी मंदिरों के सांस्कृतिक अतिक्रमण के ख़िलाफ़ करेंगे मुंडन
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला राम मंदिर में मुस्लिम लड़की की शादी के कार्यक्रम का मामला लगातार गर्म आया हुआ है। हिंदू संघर्ष समिति ने विरोध जताते हुए कल शनिवार को मुंडन करने की बात कह दी
भाजपा बन गई है नई कांग्रेस, कांग्रेस नई मुस्लिम लीग - हिंदू संघर्ष समिति
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 10-04-2026
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला राम मंदिर में मुस्लिम लड़की की शादी के कार्यक्रम का मामला लगातार गर्म आया हुआ है। हिंदू संघर्ष समिति ने विरोध जताते हुए कल शनिवार को मुंडन करने की बात कह दी है। हिंदू पक्ष राम मंदिर परिसर में इस कार्यक्रम के विरोध में आड़ा हुआ है। हिंदू पक्ष का कहना है कि यह विशुद्ध रूप से सांस्कृतिक अतिक्रमण की कोशिश है।
मामला सार्वजनिक होने के बाद निकाह का कार्यक्रम बदल गया। वहीं, शुक्रवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मुस्लिम परिवार को समर्थन देने के बाद मामले में अब राजनीति की एंट्री भी हो गई है। जिस पर हिंदू संघर्ष समिति ने बीजेपी का विरोध जताया है।
हिंदू संघर्ष समिति नेता विजय शर्मा ने कहा कि हिंदू संघर्ष समिति को किसी बेटी के विवाह से कोई आपत्ति नहीं है लेकिन यह कार्यक्रम शुद्ध तौर पर संस्कृत अतिक्रमण का प्रयास है। विजय शर्मा ने कहा कि समिति किसी विवाह या किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, बल्कि हिंदू अस्मिता की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है।
उन्होंने कहा कि किसी भी मुस्लिम को होटल या दुकानों से बाहर नहीं निकाला गया और हिंदू समाज केवल अपनी सांस्कृतिक पहचान के लिए आवाज उठा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हिंदू समाज के लोगों को प्रशासन से ज्यादा हिंदू संघर्ष समिति पर विश्वास है। राम मंदिर में विवाह कार्यक्रम को इस आधार पर उचित नहीं ठहराया जा सकता कि पहले भी ऐसे कार्यक्रम होते रहे हैं।
विजय शर्मा ने हिंदू विचारक सीताराम गोयल को याद करते हुए कहा कि भाजपा नई कांग्रेस और कांग्रेस नई मुस्लिम लीग बन जाएगी। उन्होंने विवाह कार्यक्रम को सांस्कृतिक अतिक्रमण का प्रयास बताया और कहा कि मामला सार्वजनिक होने के बाद कार्यक्रम बदला गया और निकाह की रस्में मस्जिद में कर दी गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए जातिवाद और मजहब की राजनीति कर रही हैं।
हिंदू संघर्ष समिति नेता मदन ठाकुर ने कि नमाज सड़कों पर और कार्यक्रम हिंदू मंदिरों में किए जा रहे हैं, तो फिर मस्जिदें किस लिए बनाई जा रही हैं। उन्होंने बिलासपुर कांड और मनोहर हत्या कांड पर मौन रहने वालों पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे लोगों को भाईचारा दिख रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में अतिक्रमण हो रहा है और हिमाचल को कश्मीर बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य और सनातन की रक्षा के लिए हिंदू संघर्ष समिति संघर्ष कर रही है। मदन ठाकुर ने कहा कि मस्जिद में जागरण की अनुमति की मांग की गई है और मंदिरों के सांस्कृतिक अतिक्रमण के खिलाफ मुंडन कार्यक्रम किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले में न्यायालय जाएंगे और सूद सभा को आगे से ऐसे कार्यक्रम न करवाने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि सूद सभा किसी भी मजहब के लोगों का विवाह करवा सकती है, लेकिन राम मंदिर को वहां से हटा लेना चाहिए।
What's Your Reaction?




