हिमाचल में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण कम करने की दिशा में खरीदी जाएंगी 1000 टाइप-2 इलेक्ट्रिक बसें
हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण कम करने की दिशा में 1000 टाइप-2 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। इन बसों की खरीद राज्य में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकेगा
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 26-03-2026
हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण कम करने की दिशा में 1000 टाइप-2 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। इन बसों की खरीद राज्य में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकेगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा इन बसों की खरीद की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 21 मार्च को पेश किए गए बजट में इन बसों की खरीद को लेकर बजट में प्रावधान किया है। हालांकि अभी प्रदेश में 297 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद प्रक्रिया जारी है। इन बसों के सडक़ों पर उतरने से न केवल यात्रियों को आरामदायक सफर मिलेगा, बल्कि राज्य में कार्बन फुटप्रिंट में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को सुचारू बनाने के लिए राज्य भर में 80 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इनमें से 34 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन का काम एडवांस स्टेज पर पहुंच चुका है, जबकि अन्य स्थानों पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।
पहाड़ी प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत से पर्यटन और स्थानीय परिवहन दोनों को लाभ होगा, जबकि डीजल बसों की तुलना में यह व्यवस्था शांत, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल साबित होगी।
What's Your Reaction?




