लदानियो द्वारा बागवानों के साथ धोखाधड़ी का सदन में कुलदीप राठौर ने उठाया मामला,सख्त कार्यवाई की उठाई मांग 

हिमाचल प्रदेश में हर साल बागबानों के साथ धोखाधडी के मामले सामने आ रहे है। बागवानों की खून पसीने की कमाई लदानी लेकर रफूचक्कर हो रहे है। 3 साल में 379 बागवान ठगी के शिकार हुए है और बागवानों के लदानी  8 करोड़  का भुगतान किए बगैर ही फरार

Feb 18, 2026 - 18:38
Feb 18, 2026 - 18:51
 0  20
लदानियो द्वारा बागवानों के साथ धोखाधड़ी का सदन में कुलदीप राठौर ने उठाया मामला,सख्त कार्यवाई की उठाई मांग 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    18-02-2026

हिमाचल प्रदेश में हर साल बागबानों के साथ धोखाधडी के मामले सामने आ रहे है। बागवानों की खून पसीने की कमाई लदानी लेकर रफूचक्कर हो रहे है। 3 साल में 379 बागवान ठगी के शिकार हुए है और बागवानों के लदानी  8 करोड़  का भुगतान किए बगैर ही फरार हो गए है।

विधानसभा के बजट के सत्र में प्रश्नकाल के दौरान सदन में विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने सेब खरीद करने वाले लदानियों द्वारा सेब का भुगतान ना करने का मामला उठाया जिसमें उन्होंने कृषि मंत्री से ऐसे लदानियों पर करवाई की मांग की। 

उन्होंने एपीएमसी से ऐसे मामलों पर की गई करवाई का लेखा जोखा भी मांगा ।उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप के लिए कहा। इस पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश की सभी सेब मंडियों से 379 शिकायतें उन्हें प्राप्त हुई है जिसमें से कुछ शिकायतों का निपटार किया जा चुका है । 

इन शिकायतों  के आधार पर अभी आठ करोड़ से ज़्यादा राशि लंबित पड़ी हुई है जिसका भुगतान बागवानों नहीं हुआ है । उन्होंने कहा कि अड़ती समय पर भुगतान नहीं कर रहे है जिसको लेकर सरकार भी चिंतित है।

कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर ने कहा की हर साल बागवानों के साथ सेब खरीदार धोखाधड़ी करते हैं और सेब खरीदने के बाद उसका भुगतान नहीं किया जाता है ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं इसको लेकर आज सदन के अंदर मामला उठाया गया और लदानियो पर सख्त कार्रवाई  करने की मांग की गई ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow