हर क्षेत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रही महिलाएं : सुरेंद्र चौहान

हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की ओर से बुधवार को गंज बाजार में महिला अधिकारों को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की

Feb 18, 2026 - 18:36
 0  2
हर क्षेत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रही महिलाएं : सुरेंद्र चौहान
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

महिलाओं के प्रति पुरूषों को अपना दृष्टिकोण बदलना होगा - विद्या नेगी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    18-02-2026

हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की ओर से बुधवार को गंज बाजार में महिला अधिकारों को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

मुख्यातिथि सुरेंद्र चौहान ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जहां पर महिलाओं ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित न की हो। महिलाएं जो कहती है वो करके दिखाती है। सरकारों ने अनेकों कानूनों को लागू किया है ताकि महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा हो सके। लेकिन आज भी समाज में महिलाओं के प्रति उत्पीड़न के मामले हर रोज सामने आते है। 

प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न कल्याण कारी योजनाएं लागू कर चुका है। हर महिला को योजनाओं के बारे में जानकारी होना जरूरी है। महिलाओं को अपने खिलाफ हो रहे अन्याय पर चुप नहीं रहना चाहिए, बल्कि अन्याय के खिलाफ लड़ना चाहिए।

महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा होना बेहद जरूरी है। लेकिन उससे अधिक जरूरी है महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी होना। अगर अधिकारों के बारे में ज्ञान ही नहीं होगा तो अपने हक के लिए आवाज ही नहीं उठा पाएंगी। 

महिलाओं के अधिकारों को सुरक्षित करने वाले कानूनों के बारे में भली भांति ज्ञान होना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पुरूषों को महिलाओं के प्रति अपना दृष्टिकोण बदलना होगा। महिलाएं केवल शोषणं प्रताड़ना के लिए नहीं है। महिलाओं का भी स्वाभिमान होता है। महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक सशक्तिकरण को लेकर संवेदनशील रहना चाहिए। 

महिला और पुरुष एक समान है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को एक समान अवसर एवं एक समान जिम्मेवारी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की मदद चाहिए हो तो महिला आयोग से सीधे संपर्क कर सकती हैं।

महिला आयोग की सदस्य रीना दरोच ने समाजिक न्याय को लेकर विस्तृत जानकारी रखी। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरवीर सिंह ठाकुर ने महिला उत्पीड़न के खिलाफ जुड़े कानूनों के बारे में जानकारी रखी। वही जिला कार्यक्रम अधिकारी डा तहसीम ने स्वास्थय विभाग की ओर से महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी रखी। 

जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस ममता पाॅल ने वन स्टाॅप सेंटर के बारे में जानकारी दी। लाॅ आफिसर यशपाल शर्मा ने महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों के बारे में सूचना रखी। 

महिला आयोग की सदस्य सचिव बुश्रा अंसारी ने अपने स्वागत भाषण में आयोग के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों की संक्षिप्त जानकारी रखते हुए कहा कि प्रदेश भर में महिलाओं के अधिकारों और महिलाओं के जुड़े कानूनों के लेकर प्रभावी तरीके से कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में उप महापौर उमा कौशल, पार्षद सुषमा कुठियाला, पार्षद विनोद भाटिया सहित कई मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow