हिमुडा और हडको के बीच तीन नए शहर बनाने को MOU साइन, हिम चंडीगढ़, हिम पंचकूला और कांगड़ा वैली एयरोसिटी नाम से बनेंगे नए शहर
हिमाचल प्रदेश सरकार 3 नए वर्ल्ड क्लास शहर बनाने जा रही है। हिम चंडीगढ़ ,हिम पंचकूला और कांगड़ा वैली एयरोसिटी नाम से बनने जा रहे इन तीनों शहरों में लोगों को अत्याधिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी
वर्ल्ड क्लास शहर बसाने का दावा, प्रोजेक्ट की सफलता से प्रदेश की आय बढ़ने का अनुमान
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 25-03-2026
हिमाचल प्रदेश सरकार 3 नए वर्ल्ड क्लास शहर बनाने जा रही है। हिम चंडीगढ़ ,हिम पंचकूला और कांगड़ा वैली एयरोसिटी नाम से बनने जा रहे इन तीनों शहरों में लोगों को अत्याधिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी।
नए शहर निर्माण के लिए आज शिमला विधानसभा में हिमुडा और हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (हडको) के बीच नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्मानी की की मौजूदगी में MoU साइन हुआ।
इस दौरान नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि अगर तीनों प्रोजेक्ट के लिए अपेक्षित 10 -10 हजार बीघा जमीन उपलब्ध होती है तो इससे सरकार की आय में इतनी बढौतरी होगी कि हिमाचल प्रदेश का कर्जा खत्म हो जाएगा।
तीनों शहर में सस्टेनेबल, पर्यावरण युक्त और प्लांड तरीके से निर्माण किया जाएगा जिसमें हिमाचल प्रदेश के लोगो के साथ बाहरी राज्यों के लोग भी निवेश कर फायदा उठा सकते हैं।
What's Your Reaction?




