डिग्री कॉलेज चायल-कोटी में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्काउट स्कार्फ डे
राजकीय महाविद्यालय चायल-कोटी की रोवर एवं रेंजर इकाई द्वारा स्काउट स्कार्फ डे उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्काउटिंग की परंपराओं, मूल्यों तथा स्काउट स्कार्फ के महत्व से अवगत कराना था। इस अवसर पर नए रोवर एवं रेंजर सदस्यों को स्काउट स्कार्फ को सही तरीके से मोड़ने, पहनने एवं बाँधने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही स्काउट स्कार्फ के प्रतीकात्मक महत्व और स्काउट आंदोलन में उसकी भूमिका के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
यंगवार्ता न्यूज - शिमला 01 अगस्त, 2026 :

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. दीप शिखा ने भी स्काउट स्कार्फ धारण कर कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने रोवर एवं रेंजर इकाई के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्काउटिंग विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्काउटिंग के आदर्शों एवं नियमों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन स्काउट नियमों का पालन करने तथा समाज हित में कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ ।
What's Your Reaction?