एचपीएमसी से एमआईएस के पैसे सीधे दिए जाएंगे किसानों के बैंक खाते में, पहले छोटे और सीमांत किसानों का होगा भुगतान 

हिमाचल प्रदेश के बागवानों को अब मंडी मध्यस्थता योजना के तहत देय पैसों का भुगतान एचपीएमसी द्वारा अब सीधे बैंक खातों में किया जाएगा

Apr 4, 2026 - 20:03
Apr 4, 2026 - 20:22
 0  6
एचपीएमसी से एमआईएस के पैसे सीधे दिए जाएंगे किसानों के बैंक खाते में, पहले छोटे और सीमांत किसानों का होगा भुगतान 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    04-04-2026

हिमाचल प्रदेश के बागवानों को अब मंडी मध्यस्थता योजना के तहत देय पैसों का भुगतान एचपीएमसी द्वारा अब सीधे बैंक खातों में किया जाएगा। अब  किसानों का एमआईएस का पैसा सामान के रूप में नहीं बल्कि पूरा अमाउंट सीधा डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में जाएगा। 

इस संबंध में आज बाग़वानी मंत्री  जगत सिंह नेगी ने राज्य सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक भी की है। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी बात हुई है और जैसे ही सरकार से धनराशि आएगी उसे सबसे पहले छोटे और सीमांत किसानों को भुगतान किया जाएगा।

सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री जगत सिंह ने भाजपा को आधे हाथ लेते हुए कहा की हाल ही में एक लंबा बजट सत्र विधानसभा का रहा है जहां भाजपा के विधायकों को काफी समय मिला था। जिसमें वह अपने मुद्दे उठा सकते थे और सरकार को घेर सकते थे। लेकिन भाजपा द्वारा कोई भी मुद्दा प्रखरता से नहीं उठाया जा सका।  

ऐसे में भाजपा हताशा में है और अपनी नाकामयाबियों को छुपाने के लिए अब प्रदेश भर में लोगों के बीच जाकर प्रदर्शन करने की बात कह रही है। जगत नेगी ने कहा कि एंट्री टैक्स पर भी बीजेपी ने बेवजह हो हल्ला किया। उतना एंट्री टैक्स नहीं बढ़ाया था जितना भाजपा ने लोगों को गुमराह किया। उन्होंने बताया कि छोटे वाहनों पर एंट्री टैक्स नहीं बढ़ा और बाकी वाहनों को भी कम बढ़ाया है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow