SEHB कर्मियों को भी मिलेगा DA, 350 आउटसोर्स कर्मचारी सोसाइटी में होंगे शामिल,AGM की बैठक में हुआ निर्णय
राजधानी में स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले सैहब (SEHB) सोसाइटी कर्मियों के लिए सचिवालय में PWD एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में वर्षों से लंबित मांगों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए
30 लाख का बीमा और मृत्यु पर मुआवजा,शिमला को मिलेगी ट्रैफिक से निजात
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 04-04-2026
राजधानी में स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले सैहब (SEHB) सोसाइटी कर्मियों के लिए सचिवालय में PWD एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में वर्षों से लंबित मांगों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 9 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हुई इस बैठक में शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान और नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री भी मौजूद रहे।
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सैहब कर्मियों को अब प्रदेश के अन्य सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर समय-समय पर डियरनेस अलाउंस (DA) दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि लगभग 350 आउटसोर्स कर्मचारियों को सैहब सोसाइटी में शामिल करने का निर्णय लिया गया है, जिससे उन्हें भविष्य में सीधा लाभ मिलेगा।
बैठक में सेवा के दौरान मृत्यु होने पर ₹2 लाख का मुआवजा और सभी कर्मियों के लिए ₹30 लाख का स्वास्थ्य व मृत्यु बीमा सुनिश्चित किया गया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वार्षिक बोनस को ₹1500 से बढ़ाकर ₹2000 कर दिया गया है। साथ ही, अब कर्मियों को वर्ष में 7 दिन की एक्स्ट्रा पेड लीव (Extra Pay Leave) भी मिलेगी।
हर वार्ड में कर्मियों के लिए चेंजिंग रूम, साल में दो बार वर्दी और उनका व्यक्तिगत कूड़ा शुल्क (Garbage Fee) माफ करने का निर्णय लिया गया है।
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि 'अर्बन चैलेंज फंड' के तहत स्वीकृत ₹150 करोड़ से सब्जी मंडी का विकास किया जाएगा। साथ ही, शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने के लिए टालैंड से IGMC तक एक टनल का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसके लिए ₹10 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
What's Your Reaction?




