सीबीआई ने विमल नेगी की संदिग्ध मौत के मामले की जांच के लिए पावर कारपोरेशन के कार्यालय से मांगा रिकार्ड  

सीबीआई ने विमल नेगी की संदिग्ध मौत के मामले की जांच के लिए अब हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन के कार्यालय से भी रिकार्ड मांगा है। इससे पहले सीबीआई ने शिमला पुलिस की एसआईटी से रिकार्ड लिया

Jun 3, 2025 - 11:59
Jun 3, 2025 - 12:03
 0  44
सीबीआई ने विमल नेगी की संदिग्ध मौत के मामले की जांच के लिए पावर कारपोरेशन के कार्यालय से मांगा रिकार्ड  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    03-06-2025

सीबीआई ने विमल नेगी की संदिग्ध मौत के मामले की जांच के लिए अब हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन के कार्यालय से भी रिकार्ड मांगा है। इससे पहले सीबीआई ने शिमला पुलिस की एसआईटी से रिकार्ड लिया था। दिल्ली से आई सीबीआई की टीम शिमला पुलिस से लिए रिकार्ड को खांगाल रही है। इसके बाद अब सीबीआई की टीम प्रदेश पावर कारपोरेशन के कार्यालय का रिकार्ड भी खंगालेगी।

बताया जा रहा है कि विमल नेगी मौत मामले की जांच के लिए सीबीआई के दो ओर अधिकारी शिमला पहुंचे हैं। इसमें एक डीआईजी और एसपी रैंक के सीबीआई अधिकारी शिमला पहुंचे। इससे पहले डीएसपी समेत सीबीआई के चार सदस्यों की टीम शिमला पहुंची थी। सीबीआई ने विमल नेगी मौत मामले में दिल्ली में एफआईआर दर्ज जांच शुरू कर दी है।

सीबीआई की टीम शिमला स्थित केंद्र सरकार के ग्रैंड होटल में ठहरी है। सीबीआई की टीम गैंड होटल में ठहरने की व्यवस्था होने के बाद रविवार के दिन शिमला पुलिस से रिकार्ड लिया था। सीबीआई की टीम विमल नेगी मौत मामले से जुड़े रिकार्ड को खंगाल रही है। इसके बाद सीबीआई की टीम हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन के कार्यालय के कर्मचारियों से भी पूछताछ करेगी। 

सीबीआई ने बीते दिनों न्यू शिमला पुलिस थाना से विमल नेगी मौत मामले से जुड़े कुछ रिकार्ड को कब्जे में लिया है। विमल नेगी मौत मामले की जांच के लिए सीबीआई की तीन सदस्यों की एसआईटी गठित की गई है। सीबीआई की एसआईटी में डीएसपी सीबीआई ब्रिजेंद्र प्रसाद सिंह, सीबीआई के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार और सब इंस्पेक्टर नीलेश सिंह को विमल नेगी मौत मामले की जांच सौंपी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow