प्रदेश में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के खिलाफ साइबर पुलिस, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड मिलकर करेंगे काम

निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के खिलाफ हिमाचल साइबर पुलिस और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) अब मिलकर काम करेंगे। राज्य सीआईडी की साइबर क्राइम विंग और सेबी के अधिकारियों के बीच मंगलवार को हुई वर्चुअल बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा हुई

Jul 30, 2025 - 16:34
Jul 30, 2025 - 16:45
 0  33
प्रदेश में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के खिलाफ साइबर पुलिस, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड मिलकर करेंगे काम

यंगवार्ता न्यूज़  - शिमला    30-07-2025

निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के खिलाफ हिमाचल साइबर पुलिस और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) अब मिलकर काम करेंगे। राज्य सीआईडी की साइबर क्राइम विंग और सेबी के अधिकारियों के बीच मंगलवार को हुई वर्चुअल बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा हुई। 

बैठक में सेबी ने हिमाचल में बढ़ते वित्तीय अपराधों विशेषकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निवेश का झांसा देकर की जाने वाली धोखाधड़ी को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए संयुक्त प्रयास शुरू करने का भरोसा दिलाया है। सेबी के साथ मिलकर काम करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बनेगा।

हालांकि, राजस्थान भी इसके लिए प्रयासरत है। हिमाचल साइबर पुलिस ने सेबी को आम लोगों की सुविधा के लिए हॉटलाइन शुरू करने, जागरूकता कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए सोशल मीडिया हेशटैग जोड़ने और आरबीआई की तर्ज पर किसी प्रभावशाली शख्सियत को रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने का सुझाव दिया। 

सेबी की सहायक महाप्रबंधक डाॅ. सोनिया शाह (मीडिया मॉनिटरिंग सेल) और विशाल सूद ने हिमाचल साइबर पुलिस के सुझावों की प्रशंसा की। सेबी मुख्यत: निवेशकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए सुरक्षात्मक कार्य करता है।

निवेशकों को उत्पादों, जोखिम और अधिकारों को लेकर जानकारी देने और स्टॉक एक्सचेंज और म्यूचुअल फंड का पंजीकरण और नियंत्रण भी सेबी के क्षेत्राधिकार में आता है। सेबी भारतीय पूंजी बाजार का नजर रखने वाली इकाई है, जो सुनिश्चित करती है कि बाजार सुचारू रूप से पारदर्शी तरीके से और निवेशकों के हितों की रक्षा करते हुए काम करे। 

हिमाचल से डीआईजी साइबर क्राइम की अगुवाई में साइबर पुलिस स्टेशन मंडी के एसएचओ मनमोहन सिंह, साइबर पुलिस स्टेशन धर्मशाला के एसएचओ प्रवीण धीमान और साइबर पुलिस स्टेशन शिमला के एसएचओ विपिन कुमार बैठक में मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow