सरकार हर मोर्चे पर फेल और मंडी में जश्न मनाने का फैसला आपदा प्रभावित लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा : बिक्रम ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश में CM सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार का तीन साल का जश्न कार्यक्रम मंडी में आयोजित होना है। इसे लेकर पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने सरकार पर तीखा कड़ा हमला बोला

Nov 17, 2025 - 15:30
Nov 17, 2025 - 15:41
 0  22
सरकार हर मोर्चे पर फेल और मंडी में जश्न मनाने का फैसला आपदा प्रभावित लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा : बिक्रम ठाकुर 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया हिमाचल, बड़े आकाओं को खुश करने के लिए धारा 118 के साथ की जा रही छेड़छाड़

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    17-11-2025

हिमाचल प्रदेश में CM सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार का तीन साल का जश्न कार्यक्रम मंडी में आयोजित होना है। इसे लेकर पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने सरकार पर तीखा कड़ा हमला बोला है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि पूरा हिमाचल दु:खी है, सरकार किस बात का जश्न मना रही है। सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है और मंडी में जश्न मनाने का फैसला आपदा प्रभावित लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। 

उन्होंने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है और बड़े आकाओं को खुश करने के लिए धारा- 118 के साथ छेड़छाड़ की जा रही है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने पूछा कि सरकार किस बात का जश्न मना रही है। पूरा हिमाचल दु:खी है। कोई भी वर्ग सुखी नहीं है। महिलाओं, युवाओं, किसानों-बागवानों में हताशा है, कर्मचारी अपने हकों के लिए रोज़ आवाज़ उठा रहे हैं और पेंशनरों को समय पर पेंशन तक नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि तीन सालों का जश्न नहीं, मातम मनाना चाहिए क्योंकि पूरे देश में अगर किसी राज्य की जग हंसाई हो रही है तो वह हिमाचल है। 

मुख्यमंत्री पर बाहर के राज्यों में जाकर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया। सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है और मंडी में जश्न मनाने का फैसला आपदा प्रभावित लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। उनका आरोप है कि सरकार और प्रशासन के बीच कोई तालमेल नहीं बचा है।

 वहीं, कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए और पूछा कि अब तक नया अध्यक्ष क्यों नियुक्त नहीं हो पाया, जबकि बूथ स्तर पर संगठन पूरी तरह फेल हो चुका है। मुख्यमंत्री के भाजपा में गुटबाज़ी वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से जिस बीजेपी को गुटों में बंटी बताया जा रहा है। 

वह देश मे बेहतर नतीजे ला रही है जबकि कांग्रेस अपनी नीतियों और कार्यक्रमों पर पुनर्विचार किए बिना सुधर नहीं सकती। उन्होंने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है और बड़े आकाओं को खुश करने के लिए धारा- 118 के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने ऐसी परिस्थितियां पैदा कर दी हैं कि उद्योग प्रदेश छोड़कर पलायन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow