नाहन के दिव्यांग और डीएलएड प्रशिक्षुओं ने विश्व डाउन सिंड्रोम जागरूकता रैली निकालकर समानता और सम्मान का दिया संदेश

नाहन में आज आस्था स्पेशल स्कूल नाहन के दिव्यांग बच्चो और डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा विश्व डाउन सिंड्रोम जागरूकता रैली निकाल कर लोगो को समानता और सम्मान का संदेश दिया गया

Mar 23, 2026 - 20:15
Mar 23, 2026 - 20:30
 0  28
नाहन के दिव्यांग और डीएलएड प्रशिक्षुओं ने विश्व डाउन सिंड्रोम जागरूकता रैली निकालकर समानता और सम्मान का दिया संदेश

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    23-03-2026

नाहन में आज आस्था स्पेशल स्कूल नाहन के दिव्यांग बच्चो और डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा विश्व डाउन सिंड्रोम जागरूकता रैली निकाल कर लोगो को समानता और सम्मान का संदेश दिया गया। जागरूकता रैली का शुभारंभ  विद्यालय परिसर से हुआ, इस दौरान प्रतिभागियों ने “सबको समान अधिकार”, “भिन्नता में भी है विशेषता” जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया।

मीडिया से बात करते हुए आस्था वेलफेयर सोसाइटी के उप समन्वयक का कर्म सिंह ने बताया कि इस दिवस को मनाने का मकसद समाज के हर वर्ग को ऐसे बच्चों को अपनाने और उन्हें समान अवसर देने की जरूरत है ताकि उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाया जा सके।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना और विशेष बच्चों के प्रति भेदभाव को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि आस्था वेलफेयर सोसाइटी लगातार विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के हितों के लिए काम कर रही है और उनको आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कई कदम उठाए जा रहे है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow