भाजपा सभी जिलों से राशन की किटें एकत्र करेगी और 48 घंटे में एक हजार राशन किटें प्रभावित क्षेत्रों को भेजेंगी : डॉ बिंदल

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल ने कहा कि जिला मण्डी के अनेक स्थानो में भारी बरसात के कारण जो नुकसान हुआ है, जान-माल की हानि हुई है, बहुत ही कष्ट दायक है। भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश के अंदर इस विषय को लेकर बहुत चिंतित

Jul 5, 2025 - 12:28
Jul 5, 2025 - 12:41
 0  43
भाजपा सभी जिलों से राशन की किटें एकत्र करेगी और 48 घंटे में एक हजार राशन किटें प्रभावित क्षेत्रों को भेजेंगी : डॉ बिंदल

यंगवार्ता न्यूज़ -शिमला    05-07-2025

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल ने कहा कि जिला मण्डी के अनेक स्थानो में भारी बरसात के कारण जो नुकसान हुआ है, जान-माल की हानि हुई है, बहुत ही कष्ट दायक है। भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश के अंदर इस विषय को लेकर बहुत चिंतित है।
 
डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि सिराज विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक जान-माल, सड़कों, पानी, बिजली का नुकसान हुआ है। करसोग, नाचन और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में अनेक परिवारों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। 

उन्होनें कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी सभी जिलों से राशन की किटें एकत्र करेगी और हम आशा करते हैं कि अगले 48 घंटे में एक हजार राशन किटें जिसमें 10 किलो चावल, 10 किलो आटा, 1 किलो नमक, 1 लीटर तेल, 2 किलो दाल, मसाले, मोमबती इत्यादि की एक पूरी किट बनाकर एक परिवार को ये राशन दिया जाए ऐसी एक हजार किटें अगले 48 घंटो में मण्डी पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि आज शाम से गाडि़यां निकलनी शुरू हो जाएगी। 

डाॅ बिन्दल ने कहा कि सिराज में, नाचन में, करसोग में कल भाजपा के नेतागण अलग-अलग स्थानों का दौरा करेंगे और इस त्रासदी के समय समाज के साथ पूरा हिमाचल कैसे साथ खड़ा हो सके उसके बारे में आंकलन करेंगे। उन्होनें कहा कि जहां पर त्रासदी हुई है, ये हमारे अपने परिवार हैं और पूरा हिमाचल इस त्रासदी के समय में इन प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है ऐसा हम विश्वास देते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />