अधूरी गारंटियों के लिए सीएम सुक्खू पर बरसे बुजुर्ग मामा जी बोले , वीरभद्र सिंह ने पहले ही किया था आगाह

प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा चौथे साल में भी पहली केबिनेट के वादे वाली चुनावी गारंटियां पूरी न किए जाने के लिए मामा जी के नाम से मशहूर उपमंडल संगड़ाह के बुजुर्ग अमर सिंह ने तीखे तंज कसे। 

Feb 24, 2026 - 20:03
Feb 24, 2026 - 20:17
 0  27
अधूरी गारंटियों के लिए सीएम सुक्खू पर बरसे बुजुर्ग मामा जी बोले , वीरभद्र सिंह ने पहले ही किया था आगाह
 
यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह  24-02-2026

प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा चौथे साल में भी पहली केबिनेट के वादे वाली चुनावी गारंटियां पूरी न किए जाने के लिए मामा जी के नाम से मशहूर उपमंडल संगड़ाह के बुजुर्ग अमर सिंह ने तीखे तंज कसे। 
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह ने पहले ही कहा कि यह आदमी हिमाचल के लिए ठीक नहीं है।  उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए पूरी न हो सकने वाली 10 लोक लुभावनी गारंटी देकर प्रदेश की सुखविंदर सुक्खू की कांग्रेस सरकार ने जनता को ठगने का काम किया है। 
इससे पहले गत वर्ष राशन डिपुओं में काफी महंगे दामों पर स्थानीय बोली में कुकड़ी कहलाने वाली मक्की आटा दिए जाने , समय पर पेंशन जारी न करने व महिलाओं को 1500 ₹ की चुनावी गारंटी पूरी न करने को लेकर भी इनके बयान चर्चा में रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक कुंवारे अमर सिंह अपने भाई की बेटियों का पालन  पोषण कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow