80 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला आया सामने, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

रेणुका क्षेत्र के घाटों गांव में 80 वर्षीय एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है । जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी रिखीराम शर्मा अपने घर से  गांव के मुख्य प्रागण की तरफ जा रहे थे इसी दौरान मंदिर के समीप पहले से मौजूद व्यक्ति इंदर सिंह ने एक बड़ा पत्थर उन पर फेंक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए

Jul 17, 2026 - 17:58
 0  3

यंगवार्ता न्यूज - संगड़ाह 17 जुलाई, 2026 :


रेणुका क्षेत्र के घाटों गांव में 80 वर्षीय एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है । जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी रिखीराम शर्मा अपने घर से  गांव के मुख्य प्रागण की तरफ जा रहे थे इसी दौरान मंदिर के समीप पहले से मौजूद व्यक्ति इंदर सिंह ने एक बड़ा पत्थर उन पर फेंक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए उसके बाद भी इस व्यक्ति ने उनको फिर मारने की कोशिश की और स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया। स्थानीय लोगों ने रिखीराम को संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें स्वास्थ्य जांच के  लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया।


रिखी राम ने बताया कि पिछले लंबे समय से इस व्यक्ति द्वारा गांव के कई लोगों को डराया धमकाया जा रहा है और अक्सर मंदिर के रास्ते से आने जाने वाले लोगों को इस व्यक्ति द्वारा मारने धमकियां दी जाती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा बकायदा पुलिस को सूचित किया गया है कि यह व्यक्ति किसी को भी बड़ी हानि पहुंचा सकता है ऐसे में इस व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए।
सूचना मिलने के बाद देर शाम पुलिस भी घाटो गांव पहुंची और वहां से आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow