सीएम सुक्खू ने बच्चों संग क्रिकेट खेलकर बढ़ाया उनका मनोबल  

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज धर्मशाला से मनाली जाते हुए खराब मौसम के कारण कुछ समय के लिए मण्डी जिले के जोगिन्द्रनगर के डोहग हेलीपैड पर रूके तथा वहां बच्चों के साथ क्रिकेट खेलकर उनका मनोबल बढ़ाया

Jan 20, 2025 - 18:56
Jan 20, 2025 - 19:23
 0  25
सीएम सुक्खू ने बच्चों संग क्रिकेट खेलकर बढ़ाया उनका मनोबल  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    20-01-2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज धर्मशाला से मनाली जाते हुए खराब मौसम के कारण कुछ समय के लिए मण्डी जिले के जोगिन्द्रनगर के डोहग हेलीपैड पर रूके तथा वहां बच्चों के साथ क्रिकेट खेलकर उनका मनोबल बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में खेलों को विशेष प्रोत्साहन दे रही है क्योंकि खेल न केवल हमंे शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखते हैं बल्कि युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित करते हैं।

इसके बाद, मुख्यमंत्री मण्डी के कंगनीधार हेलीपैड से सड़क मार्ग से मनाली के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता जीवन ठाकुर, उपायुक्त अपूर्व देवगन, एसडीएम जोगिन्द्रनगर मनीष चौधरी, वरिष्ठ अधिकारी तथा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ता भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow