राष्ट्रीय खेल दिवस: वल्लभ कॉलेज ने जीती रस्साकशी प्रतियोगिता, रावमापा मंडी  की स्नेहा 100 मीटर में अव्वल

राष्ट्रीय खेल दिवस के दूसरे दिन मंडी में महिला खिलाड़ियों के लिए रस्साकशी, 100 मीटर दौड़, पैदल चाल और म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें आईटीआई मंडी, बल्लभ कॉलेज, सरदार पटेल यूनिवर्सिटी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और डाइट मंडी की करीब 100 छात्राओं ने दमखम दिखाया

Aug 30, 2025 - 16:33
Aug 30, 2025 - 16:39
 0  19
राष्ट्रीय खेल दिवस: वल्लभ कॉलेज ने जीती रस्साकशी प्रतियोगिता, रावमापा मंडी  की स्नेहा 100 मीटर में अव्वल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     30-08-2025

राष्ट्रीय खेल दिवस के दूसरे दिन मंडी में महिला खिलाड़ियों के लिए रस्साकशी, 100 मीटर दौड़, पैदल चाल और म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें आईटीआई मंडी, बल्लभ कॉलेज, सरदार पटेल यूनिवर्सिटी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और डाइट मंडी की करीब 100 छात्राओं ने दमखम दिखाया।

परशुराम अवार्डी डॉ. संजय यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों से जुड़े रहने और फिटनेस के लिए नियमित रूप से मैदान में उतरने का संदेश दिया। रस्साकशी में वल्लभ कॉलेज ने बाजी मारी, जबकि डाईट मंडी दूसरे स्थान पर रही। पैदल चाल में एसपीयू की चंद्रा पहले, आईटीआई की वंदना दूसरे और रावमापा मंडी की कृति तीसरे स्थान पर रही।

100 मीटर दौड़ में रावमापा मंडी की स्नेहा  ने पहला  और कृति ने दूसरा  तथा  आईटीआई की वंदना तीसरा   स्थान  प्राप्त  किया । म्यूजिकल चेयर में डाइट की टविंकल अव्वल रहीं, आईटीआई मंडी की प्रीति जम्बाल  ने दूसरा और डाइट की तमन्ना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में कोच सतिन्द्र शर्मा, लोकेश शर्मा, कमलेश ठाकुर, चिराग और नेक राम पूर्ण सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow