प्रदेश में करसोग-शिमला सड़क पर एक गाड़ी दुर्घटना,हादसे में दो युवकों की मौत

प्रदेश में सड़क हादसे  लगातार सामने आ रहे है। वहीं करसोग-शिमला सड़क पर कलगार के समीप एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक ततापानी से अपने घर की ओर लौट रहे थे

Apr 21, 2026 - 11:16
 0  7
प्रदेश में करसोग-शिमला सड़क पर एक गाड़ी दुर्घटना,हादसे में दो युवकों की मौत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़  - मंडी    21-04-2026

प्रदेश में सड़क हादसे  लगातार सामने आ रहे है। वहीं करसोग-शिमला सड़क पर कलगार के समीप एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक ततापानी से अपने घर की ओर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी (HP 63B 0451) अचानक अनियंत्रित होकर करीब 700 फुट गहरी खाई में जा गिरी। 

हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद खाई से दोनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान सुनील कुमार (25), पुत्र कांशी राम, निवासी गांव सौथल माहूनाग तथा पवन कुमार, पुत्र कृष्ण लाल, निवासी गांव केथु माहूनाग के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी करसोग चांद किशोर ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow