सड़क का डंगा धंसने से गहरी खाई में गिरी कार , तीन लोगों की माैत , दो घायल

मंडी जिला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 अन्य घायल हैं। जानकारी के अनुसार छतरी-जंजैहली सडक़ पर एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि 2 अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान देवदत्त गांव गागन, मंगल चंद गांव तराला और आशु गांव धावण के रूप में हुई।

Aug 4, 2025 - 17:31
 0  54
सड़क का डंगा धंसने से गहरी खाई में गिरी कार , तीन लोगों की माैत , दो घायल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  04-08-2025
मंडी जिला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 अन्य घायल हैं। जानकारी के अनुसार छतरी-जंजैहली सडक़ पर एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि 2 अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान देवदत्त गांव गागन, मंगल चंद गांव तराला और आशु गांव धावण के रूप में हुई। 
सभी मृतक ग्राम पंचायत ब्रेयोगी के निवासी थे। घायलों में चालक गुमान सिंह गांव कल्यांजू और लाभ सिंह गांव गागन शामिल हैं। सभी की उम्र 35 से 42 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे का कारण बरसात के चलते सड़क का खराब होना और डंगे का धंसना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार लोग सेब सीजन के लिए शंकरदेहरा गए थे और रविवार शाम को वापस लौट रहे थे। 
हादसा रात में हुआ, लेकिन इसकी सूचना सुबह मिली। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर रवाना हुई। इस घटना से ब्रेयोगी सहित पूरे छतरी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow