प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मार्च से मई के दौरान औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मार्च से मई के दौरान औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इस बात की उच्च संभावना (65-75 प्रतिशत) है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से यह पूर्वानुमान जताया

Mar 7, 2025 - 16:43
Mar 7, 2025 - 16:44
 0  22
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मार्च से मई के दौरान औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     07-03-2025

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मार्च से मई के दौरान औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इस बात की उच्च संभावना (65-75 प्रतिशत) है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से यह पूर्वानुमान जताया गया है। 

विभाग के अनुसार मध्यम संभावना (55-65 प्रतिशत) है कि मार्च-मई के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। वहीं आगामी प्री-मानसून सीजन (मार्च- मई) के दौरान, इस बात की मध्यम संभावना है कि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों को छोड़कर निचले पहाड़ी-मैदानी और मध्य पहाड़ी भागों में अधिक गर्म लहर या लू वाले दिन होंगे। 

हालांकि उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में 20-30 फीसदी से कम हीट वेव वाले दिन होंगे। वहीं इस बात की उच्च संभावना (70-85 प्रतिशत) है कि मार्च के दौरान हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। मार्च के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने  की संभावना 45-55 प्रतिशत है। 

मार्च के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दीर्घकालिक औसत की तुलना में हीट वेव वाले दिनों की संख्या 10-20 प्रतिशत से कम होगी। इस बात की मध्यम संभावना (लगभग 45-55 फीसदी) है कि मार्च  के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow