संत निरंकारी चैरिटेबल फ़ाउंडेशन के सौजन्य से शिलाई में रक्तदान शिविर का आयोजन,100 यूनिट से रक्त हुआ एकत्रित  

संत निरंकारी चैरिटेबल फ़ाउंडेशन द्वारा शिलाई में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में  रक्तदान किया

May 18, 2025 - 16:07
May 18, 2025 - 16:14
 0  38
संत निरंकारी चैरिटेबल फ़ाउंडेशन के सौजन्य से शिलाई में रक्तदान शिविर का आयोजन,100 यूनिट से रक्त हुआ एकत्रित  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई    18-05-2025

संत निरंकारी चैरिटेबल फ़ाउंडेशन द्वारा शिलाई में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में  रक्तदान किया गया । इस कैम्प का उद्घाटन अभिषेक सिंह ठाकुर बीडीओ एवम एसडी म शिलाई ने किया इस अवसर पर उन्होने स्वयं रक्तदान करके प्रेरणा दी तथा रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का भी धन्यवाद किया। 

मिशन की भी सराहना करते हुए संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन का भी धन्यवाद किया। साथ ही सोलन जॉन से आए हुए जोनल इंचार्ज महात्मा श्री विवेक कालिया  ने भी शिरकत की उन्होंने बताया कि स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले रक्तदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं तथा सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से ही सारा कार्यक्रम हो रहा है। 

संत निरंकारी मिशन पांवटा साहिब के मुखी श्री सिया राम जी ने बताया कि वर्ष 1986 से ही लगातार  संत निरंकारी चैरिटेबल फ़ाउंडेशन कई प्रकार के समाज सेवा के कार्य कर रहा है। जिसमें मुख्य रूप से रक्तदान शिविरों का आयोजन, वृक्षारोपण तथा स्वछता अभियान शामिल हैं। उन्होने कहा कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा अब तक 14,05,177 यूनिट रक्त दान किया जा चुका है। 

यह संख्या 1986 से आयोजित 8,644 रक्तदान शिविरों के माध्यम से एकत्रित की गई है। उन्होंने कहा कि निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने यह नारा दिया की “ रक्त नालियों में नहीं मानव की नाड़ियों में बहे," इस शिविर में आईजीएमसी शिमला एवम डॉ वाईएस परमार मैडिकल कॉलेज, नाहन के डॉक्टरों की टीम ने भाग लिया तथा 100 यूनिट से ज्यादा रक्त शिविर से जुटाया। इस अवसर पर स्थानीय मुखी श्री रतिराम शर्मा जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।  
    

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow