जयराम ठाकुर के 'पाकिस्तान' वाले बयान पर विनोद जिंटा का तीखा पलटवार: "यह मानसिक दिवालियापन, दर्ज हो केस"

हिमाचल प्रदेश की तुलना पाकिस्तान से करने वाले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान पर सूबे की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा ने इस बयान को 'बचकानी हरकत' और 'देश विरोधी मानसिकता' का परिचायक बताते हुए जयराम ठाकुर पर कानूनी कार्रवाई की मांग

Apr 9, 2026 - 19:54
Apr 9, 2026 - 20:10
 0  37
जयराम ठाकुर के 'पाकिस्तान' वाले बयान पर विनोद जिंटा का तीखा पलटवार: "यह मानसिक दिवालियापन, दर्ज हो केस"

यंगवार्ता न्यूज़ - ​शिमला   09-04-2026

हिमाचल प्रदेश की तुलना पाकिस्तान से करने वाले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान पर सूबे की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा ने इस बयान को 'बचकानी हरकत' और 'देश विरोधी मानसिकता' का परिचायक बताते हुए जयराम ठाकुर पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा ने कहा कि क्या देवभूमि में आतंकी गतिविधियां हो रही हैं?"विनोद जिंटा ने जयराम ठाकुर के मानसिक संतुलन पर सवाल उठाते हुए तीखे सवाल दागे हैं। उन्होंने कहा कि जयराम जी मुख्यमंत्री रह चुके हैं, फिर भी मीडिया की सुर्खियों में रहने के लिए वे हिमाचल की तुलना पाकिस्तान से कर रहे हैं।

​विनोद जिंटा ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए स्पष्ट किया कि आज हिमाचल जिस संकट से गुजर रहा है, उसकी पटकथा केंद्र की भाजपा सरकार ने लिखी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश की RDG बंद कर दी है। मनरेगा और अन्य महत्वपूर्ण केंद्रीय योजनाओं का बजट बंद कर दिया गया है। 

जब भी विधानसभा में हिमाचल के विशेष पैकेज या हितों की बात हुई, भाजपा नेताओं ने वॉकआउट कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। विनोद जिंटा ने भाजपा को लोकतंत्र विरोधी करार देते हुए कहा कि चुनी हुई सरकारों को गिराना भाजपा की फितरत बन चुकी है। भाजपा नेताओं के कार्यकाल में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के मामले सामने आए हैं, जिससे उनका असली चेहरा बेनकाब हो गया है। 

भाजपा के भीतर 'सीएम की कुर्सी' के लिए होड़ मची है, जबकि कांग्रेस सरकार एकजुट होकर काम कर रही है और अभी सत्ता में है। कांग्रेस महासचिव ने पंचायत चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों को लेकर कहा कि प्रदेश और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब एक सप्ताह के भीतर ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी भी मैदान में होगी। आने वाले पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी और भाजपा का पूरी तरह सूपड़ा साफ हो जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />