प्रतिभा सिंह ने प्रेस वार्ता कर दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ हुई बैठक के बारे में दी जानकारी 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को शिमला में प्रेस वार्ता कर दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ हुई बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर पहलू पर विस्तार से चर्चा हुई

Aug 8, 2025 - 16:47
Aug 8, 2025 - 16:51
 0  115
प्रतिभा सिंह ने प्रेस वार्ता कर दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ हुई बैठक के बारे में दी जानकारी 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    08-08-2025

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को शिमला में प्रेस वार्ता कर दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ हुई बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर पहलू पर विस्तार से चर्चा हुई। 

लंबे समय से लंबित प्रदेश कार्यकारिणी के गठन और नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया। हाईकमान ने जल्द कार्यकारिणी के गठन की बात कही है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कार्यकारिणी के गठन में हो रही देरी से कार्यकर्ता निराश हो रहे हैं, इसलिए जल्द फैसला लेकर संगठन को नई ऊर्जा देने की आवश्यकता है। 

उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी में अनुभवी नेताओं के साथ युवाओं को भी अवसर दिया जाना चाहिए। साथ ही, पार्टी अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए जिसकी स्वीकार्यता सभी कार्यकर्ताओं में हो।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूती दी थी और आगे भी जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगी। उन्होंने याद किया कि पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह हमेशा उन्हें पार्टी की मजबूती के लिए काम करने की सीख देते थे और वे उन्हीं के निर्देशों पर काम कर रही हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />