न्याय मांगने पुलिस स्टेशन गए पिता हुए बेहोश ,  स्वर्ण समाज की कन्या के अनुसूचित जाति में विवाह मामले ने पकड़ा तूल 

राजगढ क्षेत्र में हाल ही में हुए  स्र्वण समाज की कन्या के अनुसूचित जाति में विवाह के मामले ने आज तूल पकड़ लिया। लड़की के पिता के समर्थन में देवभूमि क्षत्रिय संगठन व स्वर्ण मोर्चा के राज्य अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर और टीम राजगढ़ पच्छाद के स्थानीय लोगों के भारी संख्या में पुलिस स्टेशन में डटे है। पुलिस प्रदर्शनकारियों यह समझने में लगी रही की लड़की बालिग है और कानून के अनुसार उसने अपनी मर्जी से विवाह किया है

Mar 28, 2025 - 19:57
Mar 28, 2025 - 21:49
 0  68
न्याय मांगने पुलिस स्टेशन गए पिता हुए बेहोश ,  स्वर्ण समाज की कन्या के अनुसूचित जाति में विवाह मामले ने पकड़ा तूल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   28-03-2025

राजगढ क्षेत्र में हाल ही में हुए  स्र्वण समाज की कन्या के अनुसूचित जाति में विवाह के मामले ने आज तूल पकड़ लिया। लड़की के पिता के समर्थन में देवभूमि क्षत्रिय संगठन व स्वर्ण मोर्चा के राज्य अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर और टीम राजगढ़ पच्छाद के स्थानीय लोगों के भारी संख्या में पुलिस स्टेशन में डटे है। पुलिस प्रदर्शनकारियों यह समझने में लगी रही की लड़की बालिग है और कानून के अनुसार उसने अपनी मर्जी से विवाह किया है। घंटों से हंगामा चलता रहा। इस बीच न्याय मांगने आए लड़की पिता की पुलिस स्टेशन में अचानक तबीयत बिगड़ गई, तत्काल अस्पताल ले जाया गया। 
देवभूमि क्षत्रिय संगठन व स्वर्ण मोर्चा ने ऐलान किया कि जब तक पुलिस लड़की के बयान उसके पिता के सामने नही हो जाते तब तक वो थाने में ही बैठे रहगें। मीडिया को जारी बयान में देवभूमि क्षत्रिय संगठन व सवर्ण मोर्चा के राज्य अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने बताया कि सुनील शर्मा निवासी गांव टिक्कर , राजगढ़ के  अनुसार उनकी बेटी सानिया शर्मा की किसी बीमारी के चलते मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। रूमित ठाकुर ने बताया कि लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति का लड़का धोखे से बहला फुसला कर, उनकी लड़की को बिना घर वालों की मर्जी से भगा कर ले गया। 
इस घटना कि पुलिस थाना राजगढ़ में लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई गई थी लेकिन पुलिस स्टेशन के द्वारा समय रहते कोई कार्यवाही नहीं की गई। रूमित ठाकुर ने बताया कि आज पुलिस थाना राजगढ़ में लड़की के पिता सुनील शर्मा की मानसिक तनाव की वजह से अचानक तबीयत बिगड़ गई और बेहोश हो गए। जिनको तुरन्त अस्पताल ले जाया गया है। लड़की के पिता की मुख्य मांग यह है कि लड़की को पुलिस थाने में लाया जाए और पिता के सामने लड़की के बयान कराया जाए उसके बाद जो भी लड़की के पिता का फैसला होगा वह मान्य होगा। रूमित सिंह ठाकुर यह भी ऐलान किया कि जब तक पुलिस लड़की को पुलिस स्टेशन राजगढ़ में पेश नहीं करती तब तक हम यहां से उठने वाले नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow