शिमला में विराजे विघ्नहर्ता , भव्य गणेश महोत्सव के साथ हुआ भव्य शोभा यात्रा का  आगाज , 25 सितंबर को होगा विसर्जन

पहाड़ों की रानी शिमला में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ शुरू हो गया है। पूरे शहर में "गणपति बप्पा मोरया" के जयघोष गूंज रहे हैं और श्रद्धालु प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की आराधना में लीन दिखे। इस अवसर पर राजधानी शिमला के मिडल बाजार  स्थित एमसी कॉम्प्लेक्स में विशेष धार्मिक पंडाल सजाए गए हैं , जहां वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश जी की 108 पावन मूर्तियों की स्थापना की गई

Sep 14, 2026 - 18:33
Sep 14, 2026 - 19:35
 0  2
शिमला में विराजे विघ्नहर्ता , भव्य गणेश महोत्सव के साथ हुआ भव्य शोभा यात्रा का  आगाज , 25 सितंबर को होगा विसर्जन

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  14-09-2026
पहाड़ों की रानी शिमला में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ शुरू हो गया है। पूरे शहर में "गणपति बप्पा मोरया" के जयघोष गूंज रहे हैं और श्रद्धालु प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की आराधना में लीन दिखे। इस अवसर पर राजधानी शिमला के मिडल बाजार  स्थित एमसी कॉम्प्लेक्स में विशेष धार्मिक पंडाल सजाए गए हैं , जहां वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश जी की 108 पावन मूर्तियों की स्थापना की गई।
मूर्ति स्थापना से पूर्व सिद्धिविनायक ट्रस्ट द्वारा बीह य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह भव्य शोभा यात्रा उपायुक्त कार्यालय से आरंभ हुई और लोअर बाजार से माल से होते हुए मिडिल बाजार पहुंची। जहां पर विघ्नहर्ता की विधि विधान के साथ स्थापना की गई। इस 12 दिवसीय महोत्सव को लेकर पूरे शिमला शहर में भारी उत्साह और भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्री सिद्धिविनायक सेवा मंडल ट्रस्ट के प्रधान आशुतोष ने कहा कि आज गणेश चतुर्थी के अवसर से यह गणेश महोत्सव 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। 
25 सितंबर की सुबह 8:00 बजे हवन-पूजन के पश्चात मूर्तियों के विसर्जन के लिए यात्रा (सुन्नी हेतु) प्रस्थान करेगी। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे पूजा होगी। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक स्थानीय भजन मंडलियों द्वारा और शाम 4:00 बजे से रात 8:00 बजे तक बाहर से आमंत्रित विशेष भजन मंडलियों द्वारा संकीर्तन किया जाएगा। प्रतिदिन शाम 8:00 बजे विशेष पूजा व रात 9:00 बजे आरती का आयोजन होगा तथा सभी श्रद्धालुओं के लिए निरंतर भंडारे की व्यवस्था रहेगी।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow