सलानी में शुरू हुआ सुरला खंड के अंडर 14 वर्ग छात्रों का प्रशिक्षण शिविर , 34 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा 

शिक्षा खंड सुरला के अंतर्गत अंडर - 14 खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर गवर्नमेंट मिडिल स्कूल सलानी में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में खंड स्तर पर आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिताओं से चयनित खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 18 छात्र व 16 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। प्रशिक्षण के लिए सारा खर्च शिक्षकों द्वारा उठाए जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शिक्षा खंड सरला का प्रतिनिधित्व करेंगे

Sep 14, 2026 - 18:36
 0  26
सलानी में शुरू हुआ सुरला खंड के अंडर 14 वर्ग छात्रों का प्रशिक्षण शिविर , 34 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  14-09-2026

शिक्षा खंड सुरला के अंतर्गत अंडर - 14 खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर गवर्नमेंट मिडिल स्कूल सलानी में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में खंड स्तर पर आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिताओं से चयनित खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 18 छात्र व 16 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। प्रशिक्षण के लिए सारा खर्च शिक्षकों द्वारा उठाए जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शिक्षा खंड सरला का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेलकूद प्रतियोगिता खण्ड प्रभारी सुरला शारीरिक शिक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। केवल इन प्रतिभाओं को निखारने की आवश्यकता है। ग्रामीण स्तर पर बेहतर सुविधाओं के अभाव में भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। 
बच्चों के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए शिक्षकों द्वारा उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसका सारा खर्च शिक्षकों द्वारा ही उठाया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर पिछले कई वर्ष से शिक्षकों द्वारा ही आयोजित करवाया जा रहा है। शिविर में पवन शर्मा शारीरिक शिक्षक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनेठी व विनोद कुमार शारीरिक शिक्षक राजकीय माध्यमिक पाठशाला कंडईवाला , विक्रम सिंह ठाकुर शारीरिक शिक्षक राजकीय माध्यमिक पाठशाला बलसार , संजय कुमार शारीरिक शिक्षक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कौलांवाला भूड , कृष्ण चन्द शारीरिक शिक्षक राजकीय उच्च विद्यालय डाक वाला व राजेश कुमार शारीरिक शिक्षक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बर्मा पापडी द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। 
शिविर में खिलाड़ियों के रहने व खाने का प्रबंध शिक्षकों द्वारा किया जा रहा है। छात्राओं  की सुरक्षा  एवं  प्रशिक्षण में सुदेश कुमारी शारीरिक शिक्षिका राजकीय उच्च विद्यालय निहोग व मीना देवी शारीरिक शिक्षिका राजकीय माध्यमिक पाठशाला खैरी सहयोग कर रहे हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  पालियों के प्रधानाचार्य कमल पुंडीर व  समाज सेविका अंजू पुंडीर रोजाना खिलाड़ियों को फल वितरित कर रहे हैं। 
आयोजन मे बृजभूषण व आशिमा टीजीटी एवं कमल किशोर  लिपिक द्वारा आर्थिक रूप से सहयोग दिया जा रहा है। शारीरिक शिक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि बच्चों को सुबह व  शाम के समय मैदान पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दिन के समय खिलाड़ियों को आराम करने के साथ-साथ मानसिक रूप से सशक्त बनाने की ओर ध्यान दिया जा रहा है। ताकि यह खिलाड़ी भविष्य में क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />