नाहन में जुटे कोली समाज के लोग , पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने की शिरकत 

हिमाचल प्रदेश कोली समाज की त्रैमासिक बैठक प्रो वीरेंद्र कश्यप पूर्व सांसद एवं उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कोली समाज नई दिल्ली की अध्यक्षता में आयोजित की गई , जिसमें अखिल भारतीय कोली समाज नई दिल्ली के राष्ट्रीय महामंत्री डीपी शंखवार , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विश्व प्रकाश , सह कोषाध्यक्ष विनय , नरेश कोली और सुनील कछूवाय राष्ट्रीय सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे

Sep 30, 2024 - 00:55
 0  68
नाहन में जुटे कोली समाज के लोग , पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने की शिरकत 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  29-09-2024
हिमाचल प्रदेश कोली समाज की त्रैमासिक बैठक प्रो वीरेंद्र कश्यप पूर्व सांसद एवं उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कोली समाज नई दिल्ली की अध्यक्षता में आयोजित की गई , जिसमें अखिल भारतीय कोली समाज नई दिल्ली के राष्ट्रीय महामंत्री डीपी शंखवार , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विश्व प्रकाश , सह कोषाध्यक्ष विनय , नरेश कोली और सुनील कछूवाय राष्ट्रीय सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। 
प्रदेश कार्यकारिणी कोली समाज से राज्य अध्यक्ष अमर चन्द शलाठ , संरक्षक रोशन लाल डोगरा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पुंडीर, प्रदेश महामंत्री गोपाल झीलटा तथा अन्य पदाधिकारी जिला कोली समाज सिरमौर के अध्यक्ष रतन कश्यप , महामन्त्री जीत सिँह चौहान , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कश्यप व अन्य पदाधिकारी तथा नाहन खंड अध्यक्ष प्रवीण तोमर , वरिष्ठ उपाध्यक्ष कशमीरी चौहान राकेश तोमर , अशोक तोमर जी तथा अन्य पदाधिकारी तथा सोलन जिला अध्यक्ष रामनाथ कश्यप व अन्य कार्यकारिणी सदस्य,मंडी के जिला अध्यक्ष काहन सिंह , शिमला से महामंत्री खांगता व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। 
इसके अलावा जिला भर से बहुत से पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। जिनमें मुख्य  रूप से  जीवन सिंह, मदन तोमर , नेत्र चौहान , लायक राम कोगल , बलदेव  शांडिल , रूप कश्यप , श्रवण पुंडीर , मनी राम पुंडीर , भगतराम पुंडीर , अशोक तोमर , हिमेश चौहान , डॉ ईश्वर राही , अधिकारी सेवा निवृत कश्मीर चंद चौहान ,  कमलेश चौहान , नगर परिषद शहर की अध्यक्ष श्यामा पुंडीर , बेलीराम कश्यप आदि सम्मिलित हुए। सर्वप्रथम राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला पदाधिकारियों ने गौतम बुद्ध चौक महिमा लाइब्रेरी नाहन जा कर गौतम बुद्ध को  माल्यार्पण कर नमन किया। बैठक में सबसे पहले सभा का संचालन जीत सिंह चौहान ने किया तथा आगंतुक अतिथियों को सम्मानित किया गया। 
मंच का संचालन राज्य महामंत्री गोपाल झीलटा द्वारा किया गया। इस बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया जिसमें हिमाचल प्रदेश कोली समाज के संगठन को मजबूत करने हेतु अनेक बातों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि हमें एक वर्ष के अंदर कोली समाज के  कम से कम एक लाख नए सदस्यों को जोड़ना है। उसके बाद हिमाचल प्रदेश की कोली समाज के प्रधान अमर चंद श्लाथ ने सभी का स्वागत किया और बताया कि किस प्रकार गूगल शीट के माध्यम से हमने नए सदस्यों को जोड़ना है। 
इस अवसर पर डीपी शंकवार , राष्ट्रीय महामंत्री , वीरेंद्र कश्यप , संस्थापक सदस्य ,  रोशन लाल डोगरा  , रतन कश्यप आदि वक्ताओं ने अपनी बात रखी। सभी वक्ताओं ने गौतम बुद्ध , डॉ भीमराव अंबेडकर , महात्मा ज्योतिबा फुले , झलकारी बाई , नाहन कोली समाज भवन के निर्माता पूर्व सांसद प्रताप को याद किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow