बच्चों ने मुख्यमंत्री से पूछा , हमारे स्कूल कब खुलेंगे , सुविधाएं सभी मिल रहीं पर रेस्ट हाउस में नहीं रहना चाहते

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के बाड़ा पंचायत घरऔर जलशक्ति विभाग की निरीक्षण कुटीर स्थित अनाह गांव के आपदा राहत शिविर का दौरा किया। उन्होंने यहां पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी और शिविर में रह रहे प्रभावित बच्चों के साथ लंच किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से आपदा में बह गए उनके घरों के बारे में पूछा। इस दौरान बच्चे मुख्यमंत्री से तपाक से बोले, हमारे स्कूल कब खुलेंगे

Jul 10, 2025 - 19:56
Jul 10, 2025 - 20:20
 0  64
बच्चों ने मुख्यमंत्री से पूछा , हमारे स्कूल कब खुलेंगे , सुविधाएं सभी मिल रहीं पर रेस्ट हाउस में नहीं रहना चाहते
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  10-07-2025
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के बाड़ा पंचायत घरऔर जलशक्ति विभाग की निरीक्षण कुटीर स्थित अनाह गांव के आपदा राहत शिविर का दौरा किया। उन्होंने यहां पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी और शिविर में रह रहे प्रभावित बच्चों के साथ लंच किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से आपदा में बह गए उनके घरों के बारे में पूछा। इस दौरान बच्चे मुख्यमंत्री से तपाक से बोले, हमारे स्कूल कब खुलेंगे। बच्चों की यह बात सुनकर मुख्यमंत्री ने डीसी मंडी से जाना कि स्कूल कब तक बंद हैं। 
डीसी ने उन्हें बताया कि आपदा के कारण 14 जुलाई तक स्कूल बंद रखे गए हैं। मुख्यमंत्री ने डीसी को हालात की समीक्षा करने के बाद स्कूल खोलने के निर्देश दिए। ठाकुर सुखविंदर सिंह जी ने बच्चों से पूछा कि वे स्कूल जाना चाहते हैं तो सबने हां कहा। इस पर उन्होंने कहा, जल्दी आपके स्कूल खोल दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बच्चों से बातों-बातों में राहत शिविर में सुविधाओं की टोह भी ली। बच्चों ने कहा, कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वे अपने घर जाना चाहते हैं। रेस्ट हाउस में नहीं रहना चाहते। मुख्यमंत्री बच्चों से बोले कि घर तो अब रहा नहीं फिर कैसे रहेंगे। इस पर बच्चे बोले कि टेंट में रह लेंगे। मुख्यमंत्री ने उन्हें समझाया कि टेंट में नहीं रह सकते। 
ठाकुर सुखविंदर सिंह ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वह घर बनाकर देंगे। चिंता नहीं करनी। मुख्यमंत्री ने बच्चों को अपने आस पास बिठाकर खाना खाया व उन्हें सलाह दिया। उनके साथ ढेर सारी बातें कीं, उनसे आपबीती सुनी और अपनेपन का अहसास करवाया। बेटियों ने खाना खाने के बाद कहा कि उन्हें यह लगा ही नहीं कि वे मुख्यमंत्री के साथ बैठकर लंच कर रही थीं। मुख्यमंत्री जी ने उनके साथ बड़े प्यार से बातचीत की और घर, आपदा व पढ़ाई के बारे में जाना।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow