जगन्नाथ मंदिर की जमीन पर वर्षों से कुंडली मारे कई व्यापारी , पूर्व पार्षद ने अतिक्रमण के खिलाफ डीसी को सौंपा ज्ञापन 

ऐतिहासिक शहर नाहन में भगवान जगन्नाथ की जमीन पर हुए अतिक्रमण मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने उपायुक्त सिरमौर को मांग पत्र सोपा है और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। मीडिया से बात करते हुए नगर परिषद के पूर्व पार्षद विक्रम वर्मा ने कहा कि उपायुक्त को सौंपे गए पत्र में जगन्नाथ मंदिर की जमीनों पर लोगों द्वारा अवैध तरीके से किए गए कब्जों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई है। 

Mar 28, 2026 - 17:55
Mar 28, 2026 - 18:11
 0  25
जगन्नाथ मंदिर की जमीन पर वर्षों से कुंडली मारे कई व्यापारी , पूर्व पार्षद ने अतिक्रमण के खिलाफ डीसी को सौंपा ज्ञापन 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  28-03-2026
ऐतिहासिक शहर नाहन में भगवान जगन्नाथ की जमीन पर हुए अतिक्रमण मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने उपायुक्त सिरमौर को मांग पत्र सोपा है और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। मीडिया से बात करते हुए नगर परिषद के पूर्व पार्षद विक्रम वर्मा ने कहा कि उपायुक्त को सौंपे गए पत्र में जगन्नाथ मंदिर की जमीनों पर लोगों द्वारा अवैध तरीके से किए गए कब्जों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई है। 
उन्होंने कहा कि जगन्नाथ मंदिर की शहर के भीतर व आसपास विभिन्न स्थानों पर जमीन मौजूद है जिस पर नाजायज तरीके से कब्जे किए गए है। उन्होंने कहा कि मंदिर की जमीनों पर लगातार यह कब्जे बढ़ते जा रहे हैं जो बेहद चिंताजनक है। ऐसे में प्रशासन से मांग उठाई जा रही है कि मंदिर की जमीन का सदुपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि जगन्नाथ पुरी के बाद नाहन में जगन्नाथ धाम मौजूद है। जहां से लोगों की गहरी आस्थाएं जुड़ी हुई है। 
ऐसे में लोगों द्वारा यह भी मांग की जा रही है कि यहां इस धाम को विकसित किया जाना चाहिए और मुख्य रूप से धाम के प्रवेश द्वार को और बेहतर बनाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा मंदिर की दुकानों का किराया दोबारा निर्धारित करने की भी मांग की है , ताकि मंदिर की आमदनी बढ़ सके , क्योंकि व्यापारियों दौरा सालों से नाम मात्र का किराया दिया जा रहा है।
 
What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow