नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने सभी सीटों पर उतारे उम्मीदवार , कांग्रेस सरकार को जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनावों के लिए नामांकन का अंतिम दिन है और भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की चार नगर निगम धर्मशाला , पालमपुर , सोलन और मंडी सहित 22 नगर पालिकाओं और 25 नगर पंचायतों में भाजपा अपने उम्मीदवार उतार रही है। डॉ. बिंदल ने कहा कि चारों नगर निगमों में भाजपा चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेगी, जबकि अन्य स्थानों पर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार समर्थित उम्मीदवारों के माध्यम से चुनाव लड़ा जाएगा

May 2, 2026 - 18:03
May 2, 2026 - 19:01
 0  6
नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने सभी सीटों पर उतारे उम्मीदवार , कांग्रेस सरकार को जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  02-05-2026
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनावों के लिए नामांकन का अंतिम दिन है और भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की चार नगर निगम धर्मशाला , पालमपुर , सोलन और मंडी सहित 22 नगर पालिकाओं और 25 नगर पंचायतों में भाजपा अपने उम्मीदवार उतार रही है। डॉ. बिंदल ने कहा कि चारों नगर निगमों में भाजपा चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेगी, जबकि अन्य स्थानों पर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार समर्थित उम्मीदवारों के माध्यम से चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से त्रस्त होकर इस बार भाजपा के पक्ष में निर्णायक मतदान करेगी। 
उन्होंने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सुखविंदर सिंह सुखू के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले तीन वर्षों में जनता का जीना दूभर कर दिया है। सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने जो भारी-भरकम गारंटियां दी थीं, वे आज पूरी तरह झूठ साबित हो चुकी हैं। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 28 लाख महिलाओं को ₹1500 प्रति माह देने का वादा किया था, जो पहली कैबिनेट से लागू होना था, लेकिन आज तक एक भी महिला को यह राशि नहीं मिली। “हर बहन के खाते में अब तक हजारों रुपये आने चाहिए थे, लेकिन उन्हें ठगा गया है। महिलाएं इस विश्वासघात का जवाब देने के मूड में हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन तीन साल बीत जाने के बावजूद एक भी युवा को स्थायी रोजगार नहीं मिला। “5 लाख रोजगार देने की बात भी पूरी तरह खोखली साबित हुई है। प्रदेश में बेरोजगारी दर दोगुनी हो चुकी है। सिरमौर जिला का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र कांग्रेस सरकार की विफलताओं का सबसे बड़ा उदाहरण बन गया है। 
यहां विकास पूरी तरह ठप हो चुका है और केवल केंद्र की मोदी सरकार द्वारा स्वीकृत परियोजनाएं ही आगे बढ़ रही हैं। डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में 100 से अधिक स्कूल, कॉलेज और स्वास्थ्य संस्थान बंद किए गए, जिससे बच्चों की शिक्षा और आम जनता के इलाज पर गंभीर असर पड़ा है। आयुष्मान जैसी योजनाओं का लाभ भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में हर वर्ग युवा, महिला, किसान और आम नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है और विकास कार्य पूरी तरह रुक गए हैं। यह प्रदेश के इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार साबित हुई है। अंत में डॉ. बिंदल ने विश्वास जताया कि आगामी नगर निकाय चुनावों में प्रदेश की जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी और भाजपा को प्रचंड समर्थन मिलेगा। “हिमाचल की जनता ने मन बना लिया है कि इस निकम्मी सरकार को हर स्तर पर सबक सिखाना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow