यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 11-04-2026
हिमाचल प्रदेश में बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को समय पर मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो रहा है जिसके चलते गंभीर बीमारी से जूझ रहे कई पेंशनरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय नाहन में आज बिजली बोर्ड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई जिसमें बिजली बोर्ड से सेवानिवृत कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन किया गया।
मीडिया से बात करते हुए एसोसिएशन के जिला महासचिव कमलेश पुंडीर ने बताया कि 60 साल से लेकर 90 साल तक की आयु के कुछ ऐसे बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी है जो कैंसर , हार्ट और किडनी रोग जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं और इनका समय पर मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है जिससे इन्हें बड़ी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से ऐसे कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से मेडिकल बिलों का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया है मगर अभी तक यह भुगतान नहीं हो रहा है।
वही सेवानिवृत कर्मचारियों ने सरकार के उस फैसले की भी निंदा की है जिसमें निर्णय लिया गया है कि राज्य की विभिन्न प्रोजेक्टों से सरकार को रायल्टी के रूप के वाली साढ़े 12 प्रतिशत बिजली अब बिजली बोर्ड को न देकर सरकार प्राइवेट सेक्टर को बेचेंगी। उन्होंने सरकार को अपनी इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि सेवानिवृत कर्मचारियों का जनवरी 16 से लेकर मार्च 2022 तक एरियर लंबित पड़ा हुआ है जिसकी अदायगी नहीं की जा रही है और यह मांग लंबे समय से लंबित पड़ी हुई है।