कल से शुरू होगा तीन दिवसीय माँ भंगायणी मेला , खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिलेगा लाखों का इनाम 

प्रसिद्ध मां भंगायणी मेले में इस बार खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान होंगे। मेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 से 5 मई 2026 तक बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और इस बार खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को विशेष महत्व दिया गया है। 

May 2, 2026 - 15:22
May 2, 2026 - 15:51
 0  20
कल से शुरू होगा तीन दिवसीय माँ भंगायणी मेला , खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिलेगा लाखों का इनाम 
यंगवार्ता न्यूज़ - हरिपुरधार  02-05-2026
प्रसिद्ध मां भंगायणी मेले में इस बार खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान होंगे। मेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 से 5 मई 2026 तक बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और इस बार खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को विशेष महत्व दिया गया है। 
मेला कमेटी के अध्यक्ष बलबीर ठाकुर ने बताया कि मेले के दौरान आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता टीम को एक लाख, उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये और वहीं वॉलीबाल प्रतियोगिता के विजेता टीम को 51 हजार रुपये, उप विजेता टीम को 31 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 3 मई को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी लायक राम वर्मा की ओर से किया जाएगा। 
इसी दिन माँ भंगायणी मंदिर से मेला ग्राउंड हरिपुरधार तक पारंपरिक छड़ यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। मेले के समापन समारोह में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इस बार मेले का मुख्य आकर्षण भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे और दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow