कांग्रेस राज में माफिया बेलगाम , सैकड़ों बीघा भूमि और पेयजल योजनाएं प्रभावित : राकेश जमवाल
धर्मपुर क्षेत्र में अवैध खनन से खेत-खलिहानों और पेयजल योजनाओं को हो रहे भारी नुकसान पर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खनन माफिया बेखौफ होकर प्राकृतिक संसाधनों की लूट कर रहा है, जबकि सरकार पूरी तरह मौन बनी हुई है। राकेश जमवाल ने कहा कि धर्मपुर क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में 200 से अधिक बीघा कृषि भूमि प्रभावित हुई है, वहीं दो प्रमुख खड्डों से लगातार अवैध खनन कर खनिज संपदा की लूट जारी है
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 02-05-2026
धर्मपुर क्षेत्र में अवैध खनन से खेत-खलिहानों और पेयजल योजनाओं को हो रहे भारी नुकसान पर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खनन माफिया बेखौफ होकर प्राकृतिक संसाधनों की लूट कर रहा है, जबकि सरकार पूरी तरह मौन बनी हुई है। राकेश जमवाल ने कहा कि धर्मपुर क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में 200 से अधिक बीघा कृषि भूमि प्रभावित हुई है, वहीं दो प्रमुख खड्डों से लगातार अवैध खनन कर खनिज संपदा की लूट जारी है। इसके अलावा, कम से कम 4 से 5 पेयजल योजनाएं सीधे तौर पर प्रभावित हुई हैं, जिससे हजारों लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह मामला नया नहीं है।
What's Your Reaction?


