स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव में सरकार की गलत नीतियों का जवाब देंगी प्रदेश की जनता : डॉ. राजीव बिंदल 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेश में होने जा रहे हैं नगर निकाय चुनाव में पार्टी की जीत का दावा किया है जिला मुख्यालय नाहन में आज भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज करवाए इससे पूर्व सभी उम्मीदवारों ने भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल से मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुई डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगम, 22 नगर परिषद और 25 नगर पंचायत में भाजपा को बढ़त मिलने वाली है

May 2, 2026 - 15:15
May 2, 2026 - 15:54
 0  4
स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव में सरकार की गलत नीतियों का जवाब देंगी प्रदेश की जनता : डॉ. राजीव बिंदल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  02-05-2026
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रदेश में होने जा रहे हैं नगर निकाय चुनाव में पार्टी की जीत का दावा किया है जिला मुख्यालय नाहन में आज भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दर्ज करवाए इससे पूर्व सभी उम्मीदवारों ने भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल से मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुई डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगम, 22 नगर परिषद और 25 नगर पंचायत में भाजपा को बढ़त मिलने वाली है और सभी स्थानों पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार दिए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल और कांग्रेस द्वारा चुनावी समय में किए गए वायदों से प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है और इन चुनाव में जनता सरकार को जवाब देने वाली है। 
राजीव बिंदल ने कहा कि नगर निगम धर्मशाला , पालमपुर , सोलन और मंडी नगर निगम में भाजपा पार्टी चिह्न पर चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने महिलाओं बेरोजगार युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों से जो भी वायदे कि वह झूठे साबित हुए हैं और आज लोग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे है जिससे जनता का जीना दूभर हो चुका है। राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही हिमाचल प्रदेश में हजारों की संख्या में संस्थान बंद कर दिए जिसका खामियाजा आज प्रदेश के विभिन्न इलाकों में लोगों को भुगतना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि सरकार की हर गलत नीति का जनता इन चुनाव में जवाब देंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का साढ़े तीन वर्ष का कार्यकाल हिमाचल प्रदेश की जनता पर कहर बनकर टूटा है। 
उन्होंने कहा कि इस सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग की कमर तोड़ दी है और जनता आज त्रस्त है जबकि सरकार मस्त है। डॉ. बिंदल ने कहा कि सरकार का पहला दायित्व कानून व्यवस्था बनाए रखना होता है , लेकिन पिछले साढ़े तीन वर्षों में हत्या , लूट फिरौती , गैंगवार , गोलीबारी और महिला उत्पीड़न के मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चिट्टा माफिया, शराब माफिया और कबाड़ माफिया को कांग्रेस सरकार और उसके नेताओं का संरक्षण प्राप्त है, जिससे प्रदेश में भय का माहौल बना हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बेरोजगार युवाओं के साथ कांग्रेस सरकार ने सबसे बड़ा विश्वासघात किया है। 
उन्होंने कहा कि एक लाख सरकारी नौकरियों और हर साल रोजगार देने की गारंटी केवल जुमला साबित हुई है। आज युवा दर-दर भटकने को मजबूर है और सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं , किसानों, बागवानों, मजदूरों, कर्मचारियों, व्यापारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ अन्याय हुआ है। भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और सत्ता का दुरुपयोग चरम पर है। उन्होंने कहा कि आने वाले स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव में जनता सरकार को करारा जवाब देगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow