सोलन में मुस्लिम महिला ने सोशल मीडिया पर डाली डाली पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट , युवाओं ने किया रोष प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कंडाघाट में मुस्लिम पति पत्नी को डिटेन किया है। आरोप है कि दोनों ने फेसबुक पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट डाली थी। कंडाघाट पुलिस ने दोनों को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया था और फिर जांच की। वहीं, इस मामले में स्थानीय लोगों ने थाने के बाहर प्रोटेस्ट किया। जानकारी के अनुसार एक मुस्लिम महिला कंडाघाट में टेलरिंग का काम करती

May 9, 2025 - 19:19
May 9, 2025 - 19:43
 0  82
सोलन में मुस्लिम महिला ने सोशल मीडिया पर डाली डाली पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट , युवाओं ने किया रोष प्रदर्शन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  09-05 - 2025
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कंडाघाट में मुस्लिम पति पत्नी को डिटेन किया है। आरोप है कि दोनों ने फेसबुक पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट डाली थी। कंडाघाट पुलिस ने दोनों को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया था और फिर जांच की। वहीं, इस मामले में स्थानीय लोगों ने थाने के बाहर प्रोटेस्ट किया। जानकारी के अनुसार एक मुस्लिम महिला कंडाघाट में टेलरिंग का काम करती है। 
महिला ने फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा। इसके अलावा लिखा कि भारतीय सेना पाकिस्तान की सेना से डरकर भाग रही है। इस मामले पर लोगों ने कंडाघाट पुलिस में शिकायत की और देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की। साइबर क्राइम को भी शिकायत भेजी है। प्रदर्शन करने पहुंचे एक युवक ने बताया कि यह दंपति पहले भी इस तरह के मामलों में लिप्त रहा है। 
उन्होंने कहा कि पूरा देश हमारी सेना के साथ खड़ा है, लेकिन कुछ लोग देश के खिलाफ बोल रहे हैं। उधर, पुलिस की तरफ से इस मामले में कुछ जानकारी नहीं दी है। हालांकि बताया जा रहा है कि कंडाघाट पुलिस ने पति पत्नी को थाने तलब किया था और पूछताछ की है। उधर, कंडाघाट बाजार में शाम को पांच बजे भी स्थानीय लोगों ने पूरे बाजार में रोष रैली को निकाली। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow