मुख्यमंत्री बताएं कि कालाअम्ब की अवैध शराब फैक्ट्री पर हो रही कार्रवाई को क्यों रोका गया : नेता प्रतिपक्ष 

जयराम ठाकुर ने कहा कि काला अंब की अवैध शराब फैक्ट्री त्रिलोक संस में छापा मारने के बाद आगे की कार्रवाई क्यों नहीं की गई। इतने बड़े पैमाने पर हो रहे शराब के उत्पादन में किसका हाथ था और किसका संरक्षण था यह प्रदेश के लोगों को जानना चाहिए। लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय के दखल ने मामले की एफआईआर भी नहीं दर्ज होने दी

May 31, 2025 - 19:39
May 31, 2025 - 20:04
 0  84
मुख्यमंत्री बताएं कि कालाअम्ब की अवैध शराब फैक्ट्री पर हो रही कार्रवाई को क्यों रोका गया : नेता प्रतिपक्ष 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  31-05-2025

जयराम ठाकुर ने कहा कि काला अंब की अवैध शराब फैक्ट्री त्रिलोक संस में छापा मारने के बाद आगे की कार्रवाई क्यों नहीं की गई। इतने बड़े पैमाने पर हो रहे शराब के उत्पादन में किसका हाथ था और किसका संरक्षण था यह प्रदेश के लोगों को जानना चाहिए। लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय के दखल ने मामले की एफआईआर भी नहीं दर्ज होने दी। 
मुख्यमंत्री अगर दावा करते हैं कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं तो वह भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भी तो दिखें और प्रदेश के लोगों को डंके की चोट पर बताएं कि अवैध शराब फैक्ट्री के किंगपिन को पकड़ा या नहीं। इतने बड़े मामले में एफआईआर दर्ज की या नहीं।अगर नहीं की तो क्यों नहीं की? नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृह विधान सभा क्षेत्र सराज के अंतर्गत जंजैहली में आयोजित कुथाह मेले में पहुंच कर देवी देवताओं का आशीर्वाद लिया और स्थानीय लोगों को संबोधित किया। 
उन्होंने कहा कि समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक बन चुके कुथाह मेले में भाग लेकर बचपन की यादें ताजा हो गई, बचपन में भी इस मेले में आना होता था फिर चाहे मौसम कितना भी खराब क्यों न हो। यहां आमजन से मिलकर स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।  उन्होंने कुथाह मेले के सफल आयोजन के लिए मेला आयोजक मंडल और क्षेत्र की जनता को शुभकामनाएं दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow