शिक्षा का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार का लक्ष्य , टिम्बी स्कूल के वार्षिक समारोह में बोले , उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिम्बी में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों तथा विद्यालय प्रबंधन द्वारा उद्योग मंत्री का पारंपरिक वाद्य यंत्रों सहित भव्य स्वागत किया गया। उद्योग मंत्री ने टिम्बी स्कूल में 4.50 लाख से निर्मित मंच का लोकार्पण किया तथा 10 लाख से टाइलों व ग्राउंड के हुए जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया

Dec 23, 2025 - 20:02
Dec 23, 2025 - 20:07
 0  12
शिक्षा का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार का लक्ष्य , टिम्बी स्कूल के वार्षिक समारोह में बोले , उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  23-12-2025
उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिम्बी में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों तथा विद्यालय प्रबंधन द्वारा उद्योग मंत्री का पारंपरिक वाद्य यंत्रों सहित भव्य स्वागत किया गया। उद्योग मंत्री ने टिम्बी स्कूल में 4.50 लाख से निर्मित मंच का लोकार्पण किया तथा 10 लाख से टाइलों व ग्राउंड के हुए जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। उद्योग मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है ताकि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके। 
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर आधारभूत ढांचा, आधुनिक शिक्षण सुविधाएं तथा योग्य शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न श्रेणियों के 6500 शिक्षकों की भर्ती की गई तथा उनकी नियुक्ति दूर-दराज क्षेत्रों में रिक्त पड़े पदों पर की गई है।उन्होंने कहा कि छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार करने के उद्देश्य से सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम की शिक्षा शुरू की गई है तथा प्रथम चरण में प्रदेश के 100 स्कूलों को सीबीएसई पैटर्न पर करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन , परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया ताकि उनका पूर्ण व्यक्तित्व निखर सकें। उद्योग मंत्री ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने को कहा। उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल का भविष्य है और सही मार्गदर्शन एवं अवसर मिलने पर वे प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। 
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य शिलाई विधानसभा क्षेत्र को मांडल विधानसभा क्षेत्र बनाना है, जिसके दृष्टिगत इस कार्यकाल में अभी तक शिलाई विधानसभा क्षेत्र में  सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए लगभग 300 करोड़ की विकासात्मक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इससे पूर्व उद्योग मंत्री ने दीप प्रज्वलन कर वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का शुभारंभ किया। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उद्योग मंत्री ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक, खेल तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत भी किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट तथा संस्थान की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया।  
विद्यालय प्रबंधन तथा क्षेत्र वासियों द्वारा मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया। उद्योग मंत्री ने टिम्बी स्कूल द्वारा प्रस्तुत सभी मांगों के लिए 15 लाख, स्कूल के लिए 300 डेस्क, साइंस लैब, कल्चरल पोशाक के लिए 1 लाख देने की घोषणा की। इस दौरान अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, एसडीएम जसपाल, उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा हेमेंद्र बाली, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति शिलाई प्रदीप चौहान, एसएमसी अध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान, जिला परिषद सदस्य चमेली चौहान, उप प्रधान कुलदीप सिंह चौहान, अध्यक्ष कांग्रेस महिला मोर्चा श्याम कला, ओएसडी अत्तर राणा, रविंद्र राणा, रण सिंह चौहान, लाल सिंह चौहान,सोहन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow