वन संसाधनों के संरक्षण एवं स्थायी प्रबंधन में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगी सरकार की वन मित्र योजना , मंडी में 188 युवतियां बनीं वन मित्र

वन संसाधनों के प्रबंधन में स्थानीय समुदायों की भूमिका सुनिश्चित करने व वानिकी कार्यों से युवाओं को जोड़ने के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने महत्वकांक्षी वन मित्र योजना आरम्भ की है। इस योजना के तहत स्थानीय युवाओं को न केवल घर के समीप आजीविका के साधन उपलब्ध हो रहे हैं अपितु वन क्षेत्र को संरक्षित करने में उनका सक्रिय योगदान भी सुनिश्चित हुआ है। इस योजना के तहत प्रदेश के 2061 वन क्षेत्रों में एक-एक ‘वन मित्र’ रखा जा रहा है, ताकि जमीनी स्तर की संस्थाओं को शामिल करके वन क्षेत्रों की सुरक्षा, संरक्षण

May 29, 2025 - 11:47
May 29, 2025 - 11:52
 0  62
वन संसाधनों के संरक्षण एवं स्थायी प्रबंधन में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगी सरकार की वन मित्र योजना , मंडी में 188 युवतियां बनीं वन मित्र
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  29-05-2025

वन संसाधनों के प्रबंधन में स्थानीय समुदायों की भूमिका सुनिश्चित करने व वानिकी कार्यों से युवाओं को जोड़ने के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने महत्वकांक्षी वन मित्र योजना आरम्भ की है। इस योजना के तहत स्थानीय युवाओं को न केवल घर के समीप आजीविका के साधन उपलब्ध हो रहे हैं अपितु वन क्षेत्र को संरक्षित करने में उनका सक्रिय योगदान भी सुनिश्चित हुआ है। इस योजना के तहत प्रदेश के 2061 वन क्षेत्रों में एक-एक ‘वन मित्र’ रखा जा रहा है, ताकि जमीनी स्तर की संस्थाओं को शामिल करके वन क्षेत्रों की सुरक्षा, संरक्षण और विकास में स्थानीय समुदायों की भागीदारी मजबूत की जा सके। मंडी वन वृत्त में योजना के तहत 309 वन मित्र रखे गए हैं। इनमें 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग की 188 युवतियां एवं 121 युवक शामिल हैं। जिला में वन मित्रों के रूप में युवतियों की प्रभावी सहभागिता सामने आई है जो प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण की नीति को भी सार्थक करती है। महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और वनों के संरक्षण में उनकी भूमिका निश्चित तौर पर सामाजिक जागरूकता लाने एवं जन चेतना के स्तर पर बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगी। 
करसोग क्षेत्र के शंकर देहरा की रहने वाली प्रशिक्षु वन मित्र आकांक्षा ठाकुर ने बताया कि उन्हें चुनौतियां पसंद हैं। जब वन मित्र योजना के बारे में पता चला तो उन्होंने वनों की सुरक्षा की चुनौती सहज स्वीकार कर ली। स्नातक की पढ़ाई कर चुकी आकांक्षा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें चुनौतियों से पार पाते हुए जंगल की रक्षा करने, नर्सरी प्रबंधन, पौधरोपण इत्यादि के बारे में गहन जानकारी प्रदान की जा रही है। वन संपदा के संरक्षण एवं घर के समीप आजीविका के साधन उपलब्ध करवाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। एक अन्य प्रशिक्षु प्रियंका ने बताया कि वह पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी। वनों को आग से बचाने सहित वन प्रबंधन से जुड़े अन्य कार्यों में सहयोग देने के लिए वे तत्पर हैं। पांगणा रेंज के प्रशिक्षु वन मित्र गुलशन प्रेमी ने बताया कि जंगलों को बचाने की जिम्मेवारी पाकर वह खुश हैं। 
फायर सीजन में वन संपदा को अक्सर नुकसान होता है, मगर युवा पीढ़ी वन मित्र के रूप में इस अमूल्य संपदा को बचाने में अपना पूर्ण सहयोग देगी। वन मित्र योजना पर्वतीय क्षेत्रों के वन आवरण और वृक्ष आवरण को संरक्षित करने और ढलानों को स्थिर करने, सतही अपवाह को कम करने, मिट्टी के कटाव को रोकने और स्वीकृत कार्य योजनाओं के अनुसार वानिकी प्रथाओं को लागू करने पर केंद्रित है। इसके लिए वन विभाग के साथ-साथ राष्ट्रीय वन नीति के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए स्थानीय समुदायों को शामिल करने की पहल की गई है। वन मित्र वर्षभर वन विभाग के सभी वानिकी कार्यों से जुड़े रहेंगे, जिसमें अग्नि सुरक्षा, वृक्षारोपण कार्य, राल दोहन और बचाव कार्य आदि शामिल हैं। 
इन्हें अपने गृह क्षेत्र अथवा पड़ोसी वन क्षेत्र में तैनात करने का प्रावधान है। वन संसाधनों के सतत प्रबंधन के लिए ग्राम पंचायतों, महिला व युवक मंडलों, पूर्व सैनिकों के निकायों, ग्राम वन विकास समितियों, अन्य समुदाय आधारित संगठनों, शैक्षिक संस्थानों और गैर सरकारी संगठनों जैसी जमीनी स्तर की संस्थाओं की भागीदारी में भी यह सहायता करेंगे। वनीकरण कार्यक्रम, नर्सरी विकास, वन संरक्षण जैसी विभिन्न वानिकी प्रथाओं पर उनके सुझाव भी प्राप्त करेंगे। जंगल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता, स्थानीय समुदायों को टिकाऊ वन प्रबंधन के प्रति संवेदनशील बनाना और मानव-पशु संघर्ष को हल करने के लिए जन-जागरूकता भी इनके दायित्वों में शुमार है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow