खाद न मिलने समेत गेहूं बीज की अदायगी न होने पर किसानों का आक्रोश प्रदर्शन, कृषि विभाग के कार्यालय का किया घेराव
सिरमौर जिला में गेहूं के बीज की लंबित अदायगी न होने और समय पर खाद उपलब्ध न होने से नाराज किसानों ने कृषि विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छह महीने का लंबा समय बीत जाने के बाद भी कृषि विभाग द्वारा किसानों के बकाए का भुगतान न किए जाने से आक्रोशित किसानों ने विभाग के कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। किसानों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि 20 अक्टूबर तक उनकी लंबित पेमेंट का भुगतान नहीं हुआ, तो वे एक उग्र आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 9 अक्टूबर :

मीडिया से बात करते हुए किसान तरसेम सिंह सग्गी एवं गुरविंदर सिंह ने बताया कि कृषि विभाग ने उनसे गेहूं का बीज खरीदा था, लेकिन 6 महीने बीत जाने के बाद भी आज तक उन्हें अदायगी नहीं की गई है। इस समय जिला के सैकड़ों किसानों का लाखों रुपए कृषि विभाग के पास अटका है। किसानों का कहना है कि उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से फसल तैयार कर विभाग को सौंपी थी, इस उम्मीद में कि उन्हें समय पर पैसा मिलेगा जिससे वे अगली फसल की तैयारी कर सकेंगे। लेकिन विभाग की उदासीनता के कारण किसान आज खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा आज किसानों को आसानी से खाद भी उपलब्धि नहीं हो पा रही है आईडी बनाने और अन्य ऑनलाइन प्रक्रिया के चलते किसान परेशान है किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है जिसके चलते किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है।
उधर उपमंडलीय भू-संरक्षण अधिकारी पांवटा साहिब रश्मि भटनागर ने बताया कि किसानों की समस्याएं उनके संज्ञान में है। किसान खाद लेने के लिए आईडी न बनने तक आधार कार्ड के माध्यम से खाद प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा किसानों की गेहूं बीज की पेमेंट लंबित हैं जिसके बारे उन्होंने उच्चाधिकारियों से बात की हैं उम्मीद हैं कि एक दो दिन के भीतर किसानों की लंबित पेमेंट उनके बैंक खातों में डाल दी जाएगी।
What's Your Reaction?