आउटसोर्स कर्मी की मौत के बाद परिजनों का सहारा बनी ईएसआईसी की पेंशन
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) में पंजीकरण किसी भी आम वर्कर या कर्मचारी के लिए बहुत बड़ा सहारा साबित हो सकता है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन ईएसआईसी की हमीरपुर शाखा के प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 लागू होने के बाद अब मजदूरी की परिभाषा में बदलाव आया है, जिससे कई और श्रेणियों के कर्मचारी या कामगार अब ईएसआईसी के दायरे में आ सकते हैं।
अमित कुमार ने बताया कि राकेश कुमार मैसर्स आरके एंड कंपनी के माध्यम से एनआईटी में तैनात थे। इसी वर्ष 17 फरवरी को वह एनआईटी से घर जाते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और दिनांक 21 फरवरी को उनका निधन हो गया था। ईएसआईसी में पंजीकरण के कारण राकेश कुमार के परिजनों को पेंशन सुविधा प्रदान की गई है।
अमित कुुमार ने बताया कि इससे पहले भी एनआईटी के अन्य आउटसोर्स कर्मचारी अजय की कार्य के दौरान मृत्यु हो गई थी और ईएसआईसी की हमीरपुर शाखा के माध्यम से अजय के परिजनों को प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है।
What's Your Reaction?

