चिंतपूर्णी जा रहे श्रद्धालुओं को गाड़ी ने मारी टक्कर, हादसे में महिला की मौत

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं पुलिस थाना ऊना सदर के तहत घंडावल गांव के पास रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में दिल्ली निवासी एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल

Oct 14, 2024 - 18:50
 0  48
चिंतपूर्णी जा रहे श्रद्धालुओं को गाड़ी ने मारी टक्कर, हादसे में महिला की मौत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना     14-10-2024

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं पुलिस थाना ऊना सदर के तहत घंडावल गांव के पास रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में दिल्ली निवासी एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। सभी लोग मां चिंतपूर्णी दरबार में माथा टेकने जा रहे थे। 

जानकारी के अनुसार ऊना से करीब 10 किलोमीटर आगे पहुंचने पर सभी शौचालय के लिए रुके थे। इस दौरान सड़क पार करने के लिए खड़े तीन लोगों को चिंतपूर्णी की ओर से आई कार ने टक्कर मार दी। इनमें बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

संदीप कुमार निवासी हाऊस नंबर ई-30 ईस्ट उत्तम नगर दिल्ली ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि उसकी बहन कविता व जीजा मुकेश व बहन की सास इंदिरा देवी शौच करने के लिए सड़क के पार चले गए। जब तीनों गाड़ी की तरफ आए तो एक दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। 

गाड़ी इंदिरा देवी व मुकेश को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। टक्कर मारने वाले कार चालक माैके से फरार हो गया।  पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपी कार सवार का पता लगाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow