सिरमौर में जिला परिषद के चुनाव का परिणाम घोषित

 जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा जिला सिरमौर के विकास खंड पांवटा साहिब, राजगढ़, शिलाई, पच्छाद, संगड़ाह, नाहन, ददाहू तथा कमरऊ स्थित तिलोरधार के जिला परिषद सदस्य के 17 वार्डों के लिए हुए चुनावों का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है।

Jun 2, 2026 - 12:56
 0  1
सिरमौर में जिला परिषद के चुनाव का परिणाम घोषित

यंगवार्ता न्यूज नाहन 02 जून, 2026 : 

 जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा द्वारा जिला सिरमौर के विकास खंड पांवटा साहिब, राजगढ़, शिलाई, पच्छाद, संगड़ाह, नाहन, ददाहू तथा कमरऊ स्थित तिलोरधार के जिला परिषद सदस्य के 17 वार्डों के लिए हुए चुनावों का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि वार्ड नं0-1 नौहरा से हंसराज , वार्ड नं0-2 दानाघाटों से अंंिकता ठाकुर, वार्ड नं0-3 रास्त से सुनीता देवी, वार्ड नं0-4 शिलाई से इन्दू, वार्ड नं0-5 टटियाणा से बलबीर सिंह, वार्ड नं0-6 सतौन से खतरी सिंह, वार्ड नं0-7 भगानी से शिवानी, वार्ड नं0-8 भाटांवाली से रोहित चैधरी, वार्ड नं0-9 पातलियों से अरीकेश जंग, वार्ड नं0-10 धौलाकुंआ से भगवान दास, वार्ड नं0-11 बनकला से अंकिता शर्मा, वार्ड नं0-12 त्रिलोकपुर से प्रोमिला देवी , वार्ड नं0-13 ददाहू से   शिवानी , वार्ड नं0-14 सराहां से बलदेव सिंह, वार्ड नं0-15 लाना भलटा से लेख राज, वार्ड नं0-16 करगाणू से रीतू बाला तथा वार्ड नं0-17 नेरी कोटली से सरोज बाला को सर्वाधिक मत प्राप्त करने के उपरांत निर्वाचित घोषित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला में हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को शांतिपूर्वक तथा पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने में सहयोग व भागीदारी के लिए चुनावी अधिकारियों, कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों सहित सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow