नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की ली शपथ  

हिमाचल प्रदेश से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने गुरुवार को संसद परिसर में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उन्हें उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने शपथ दिलाई

Apr 16, 2026 - 16:01
 0  8
नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की ली शपथ  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    16-04-2026

हिमाचल प्रदेश से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने गुरुवार को संसद परिसर में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उन्हें उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने शपथ दिलाई। शपथ के बाद अनुराग शर्मा ने प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि संसद के दोनों सदनों में हिमाचल प्रदेश के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में वे अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएंगे और प्रदेश से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएंगे। उन्होंने विशेष रूप से हिमाचल की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र से सहयोग प्राप्त करने, तथा लंबित रेल, सड़क और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को गति देने के लिए सदन में जोरदार आवाज उठाने का भरोसा दिया।

अनुराग शर्मा ने अपने नामांकन के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी, सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके नामांकन से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में वे हिमाचल प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow